✕

होम / बिजनेस / जल्‍द ही Google का ये ऐप देगा Youtube और गूगल सर्च को टक्‍कर, सामने आया प्‍लान 

जल्‍द ही Google का ये ऐप देगा Youtube और गूगल सर्च को टक्‍कर, सामने आया प्‍लान 

एआई के बाजार में प्रतिस्‍पर्धा हर बीतते दिन के साथ बढ़ती जा रही है. एक ओर जहां गूगल का बार्ड है तो दूसरी ओर अमेजन का एलेक्‍सा और माइक्रोसॉफ्ट का चैटजीपीटी शामिल है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपको आज दुनिया के किसी भी हिस्‍से में मौजूद किसी भी चीज के बारे में जानना होता है तो आप क्‍या करते हैं, आप गूगल करते हैं. गूगल करते ही आपको सारी जानकारी मिल जाती है. लेकिन अब गूगल अपने एआई टूल बार्ड को भी गूगल सर्च और यूट्यूब की तरह इतना ही पॉपुलर बनाने की तैयारी कर रहा है, जितना कि ये दोनों ऐप हैं. कंपनी ने इसका प्‍लॉन सभी के सामने रखा है. 

ये है इसे पापुलर बनाने की योजना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में कंपनी की योजना ये है कि इसे गूगल असिस्‍टेंट के साथ जोड़ा जाए. कंपनी फिलहाल इसे मोबाइल के जरिए ही आम लोगों के बीच ज्‍यादा लोकप्रिय बनाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी के पास पहले से ही गूगल सर्च और यूट्यूब जैसे बड़े ऐप हैं जिनका 2 बिलियन से ज्‍यादा का कस्‍टमर बेस है. चैटबॉट के प्रोडक्‍ट इंचार्ज जैक क्राब्जिक के अनुसार इस प्रोडक्‍ट को भी आम आदमी के लिए सुलभ बनाना है. 

AI के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है प्रतिस्‍पर्धा 
एआई के क्षेत्र में प्रतिस्‍पर्धा तेजी से बढ़ती जा रही है. अकेले गूगल ही बार्ड को आगे बढ़ाने की तैयारी नहीं कर रहा है बल्कि कई और कंपनियां भी तेजी से अपने प्रोडक्‍ट को आगे बढ़ा रही हैं. इनमें अमेजन जहां एलेक्‍सा को आगे बढ़ा रहा है वहीं दूसरी ओर माइक्रोसॉफ्ट ओपन एआई को लेकर काम कर रहा है. गूगल के बार्ड को लेकर अक्‍टूबर में आई खबर ने कंपनी के उत्‍साह को बढ़ाने का काम किया है. बार्ड का वेब ट्रैफिक 2 प्रतिशत बढ़कर 8.7 प्रतिशत हो गया है.

अभी सब्‍सक्रिप्‍शन पर ध्‍यान नहीं दे रही है कंपनी 
गूगल अभी बार्ड को ज्‍यादा लोकप्रिय बनाने पर अपनी पूरी क्षमता लगाना चाहती है. कंपनी के पास पहले से ही 6 प्रोडक्‍ट हैं जिनका एक बड़ा कस्‍टमर बेस है. लेकिन अब अपने इस प्रोजेक्‍ट को भी कस्‍टमर बेस के आधार पर उतना ही सशक्‍त बनाना चाह रही है. दूसरी सबसे अहम बात ये भी है कि कंपनी फिलहाल किसी भी तरह से सब्‍सक्रिप्‍शन के बारे में नहीं सोच रही है. उसका मकसद ये है कि पहले ऐप को लोकप्रिय बनाया जाए. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 hour ago

शेयर बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट, कच्चे तेल की महंगाई से बढ़ी चिंता; सेंसेक्स 124 अंक टूटा

निफ्टी 50 में 0.39% और सेंसेक्स में 0.17% की गिरावट, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 20 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

2 hours ago

भारत की ग्रीन एनर्जी को चाहिए मजबूत ग्रिड, सस्ती बैटरी और घरेलू तकनीक

REI एक्सपो और द बैटरी शो इंडिया में 1,080 से अधिक प्रदर्शक और 1,400 वैश्विक ब्रांड शामिल, ऊर्जा भंडारण, घरेलू विनिर्माण और ग्रिड की क्षमता बढ़ाने पर जोर

2 hours ago

Jio IPO: एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, निवेशकों की रिकॉर्ड दिलचस्पी के बीच भारत का सबसे बड़ा IPO बनने की तैयारी

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में सबसे ज्यादा मांग क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की ओर से आई. इस श्रेणी में आरक्षित शेयरों के मुकाबले 16.06 गुना बोलियां मिलीं.

3 hours ago

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

5 hours ago

बड़ी खबरें