✕

होम / बिजनेस / ये गेमिंग कंपनी वैश्विक स्तर पर व्यापार को बढ़ाने के लिए तैयार, जानें क्या है प्लान

ये गेमिंग कंपनी वैश्विक स्तर पर व्यापार को बढ़ाने के लिए तैयार, जानें क्या है प्लान

यह गेमिंग कंपनी वैश्वविक स्तर पर एंट्री करने जा रही है, ग्लोबल स्टेज पर कंपनी गेमिंग आईपी और स्टूडियो के साथ-साथ नए अवसर तलाश रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोबाइल गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफ़ॉर्म कंपनी नजारा टेक्नोलॉजी(Nazara Technologies) वैश्विक स्तर पर एंट्री करने जा रही है. ग्लोबल स्टेज पर अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नजारा ने 100 मिलियन डॉलर की इक्विटी रेज की है, जिसके माध्यम से कंपनी गेमिंग आईपी और स्टूडियो के साथ-साथ वेब 3, वर्चुअल रियलिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर विशेष ध्यान देने के साथ गेमिंग, ईस्पोर्ट्स और एडटेक क्षेत्रों में निवेश के अवसरों की तलाश कर रही है.

नॉर्थ अमेरिका बाजार पर विशेष ध्यान

नाजारा टेक्नोलॉजीज के फाउंडर नितीश मित्तरसैन ने एक बयान में कहा कि, हम भारत के 500 मिलियन गेमर्स के साथ-साथ बड़े नॉर्थ अमेरिकी बाजार पर विशेष ध्यान देने के साथ ग्लोबल स्टेज पर गेमिंग स्टूडियो में निवेश और अधिग्रहण(acquisition) पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. कंपनी गेमिंग, ई-स्पोर्ट्स और एडटेक क्षेत्रों में निवेश के अवसरों की तलाश कर रही है, जिसमें गेमिंग आईपी या स्टूडियो के साथ-साथ वेब 3, वर्चुअल रियलिटी, और AI जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. 

फंड रेज करने के बाद लिया निर्णय

नाजारा टेक्नोलॉजीज ने हाल ही में ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, एसबीआई म्यूचुअल फंड और प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट सहित प्रमुख निवेशकों से 760 करोड़ रुपये जुटाने के बाद यह कदम उठाया है.

नजारा ने हासिल की है बड़ी सफलता

नाज़ारा ने पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण सफलता देखी है, गेमिंग स्टूडियो के अलावा, नाज़ारा टेक्नोलॉजीज ने बाजारों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए गेम-सेंट्रिक एडटेक कंपनियों, प्रोग्रामेटिक एडटेक फर्मों और मीडिया खरीदारी या मीडिया मेनेजमेंट एजेंसियों के लिए खरीदारी करने की योजना बनाई है.

अक्टूबर में लॉन्च की थी Nazara पब्लिशिंग

वैश्विक गेमिंग हब के रूप में भारत की बढ़ती क्षमता का लाभ उठाने के लिए, नजारा टेक्नोलॉजीज ने अक्टूबर में अपनी पब्लिशिंग यूनिट, Nazara पब्लिशिंग लॉन्च की. कंपनी की योजना अगले 12-18 महीनों में मोबाइल, वेब 3, वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) पर 20 गेम लॉन्च करने और एक गेम पर 1 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच निवेश करने पर है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

22 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

22 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.