✕

होम / बिजनेस / इस विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने Reliance Industries के शेयरों का बढ़ाया भाव, जानिए क्या है वजह?

इस विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने Reliance Industries के शेयरों का बढ़ाया भाव, जानिए क्या है वजह?

विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने Reliance Industries पर BUY रेटिंग को बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है. साथ ही यह भी अनुमान लगाया है कि आखिर कब तक इस स्टॉक में तेजी दिखेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों पर अपनी 'खरीद (Buy)' की सलाह को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि Reliance Industries के शेयर में 54% तक की तेजी देखने को मिल सकती है. Goldman Sachs ने यह अनुमान कारोबारी साल 2026 तक के लिए लगाया है. ब्रोकरेज फर्म की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रमुख इंडेक्स के इस हैवीवेट शेयर का भाव कारोबारी साल 2026 तक ₹4,495 तक पहुंच सकता है. 

54% बढ़ सकती है शेयर की कीमत

विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अगर सबकुछ सही रहा तो वित्त वर्ष 2026 तक इस शेयर की कीमत करीब 54% बढ़ सकती है. उसने कहा कि डिज्नी के साथ ज्वाइंट वेंचर और कैपिटल इनवेस्टमेंट पर बढ़े हुए रिटर्न से रिलायंस की वैल्यू में और इजाफा होगा. गोल्डमैन सैक्स के एनालिस्ट्स ने कहा कि अधिक कैपिटल की मांग करने वाले 2 बिजनेस, रिलायंस रिटेल और जियो टेलीकॉम में कैपिटल एक्सपेंडिचर अपने चरम पर पहुंच गया है. ऐसे में RIL के ओवरऑल परफॉर्मेंस में अब सुधार दिखना शुरू हो जाएगा.

BW Gen AI Summit: VIZZHY के CEO ने बताया कैसे भारत बनेगा AI के क्षेत्र में पावर हाउस?

क्या है RIL में तेजी की वजह?

Goldman Sachs ने इस रिपोर्ट में कहा कि Disney के साथ जॉइंट वेंचर के बाद Reliance Industries की रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर लग रहा है. इस फर्म के एनालिस्टों का मानना है कि Reliance Industries का कंसोलिडेटेड रिटर्न कारोबारी साल 2024 में बेहद अहम मोड़ पर है. साथ ही इन्वेस्टेड कैश पर रिटर्न (CROCI) कारोबारी साल 2027 तक 270 बेसिस प्वॉइंट बढ़कर 12% पर पहुंच चुका है. 2011 के बाद से यह सबसे ज्यादा होगा.

RIL का EBITDA हो सकता है दोगुना

Goldman Sachs का अनुमान है कि कारोबारी साल 2024-2027 के दौरान Reliance Retail का EBITDA (Earnings Before Interest, Taxes, Depreciation, and Amortization) दोगुना हो सकता है. न्यू एनर्जी वर्टिकल को लेकर इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कारोबारी साल 2025 तक पॉजिटिव EBITDA संभव है, जोकि कारोबारी साल 2030 तक 2.3 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. कंसोलिडेटेड आधार पर Goldman Sachs का अनुमान है कि Reliance Industries का फ्री कैश फ्लो कारोबारी साल 2025 में पॉजिटिव हो जाएगा.

रिपोर्ट से शेयर में आई तेजी

देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टॉक में बुधवार को खबर लिखे जाने तक कारोबारी सत्र में 2.32 फ़ीसदी की तेजी देखने को मिली है जिस वजह से स्टॉक दिन के अपने हाई लेवल 2951.90 रुपए पर पहुंच गया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

11 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

11 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

12 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

14 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

12 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.