होम / बिजनेस / ये फूड डिलीवरी कंपनी के शेयर करा सकते हैं और मालामाल, 1 साल में हो चुका है तीन गुना 

ये फूड डिलीवरी कंपनी के शेयर करा सकते हैं और मालामाल, 1 साल में हो चुका है तीन गुना 

कंपनी के तिमाही नतीजे बता रहे हैं कि पिछले साल के मुकाबले इस बार की स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है. पिछले साल कंपनी को नुकसान हुआ था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाजार में कारोबार तो हजारों कंपनियां करती हैं लेकिन इस फूड डिलीवरी कंपनी के शेयर ने जो परफॉर्मेंस दिखाई है वो शानदार है. जोमैटो वो शेयर है जिसने पिछले एक साल में तीन गुना से ज्‍यादा का रिटर्न दिया है. अब आने वाले दिनों में भी एक्‍सपर्ट इस शेयर को लेकर एक नई ऊंचाई का अनुमान जता रहे हैं. जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में ये शेयर 245 रुपये के नए टारगेट को अचीव कर सकता है. 

अलग-अलग एक्‍सपर्ट का है बड़ा टारगेट 
जोमैटो को लेकर कई एक्‍सपर्ट ने अलग अलग टारगेट दिए हैं. पिछले सप्‍ताह कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी हुए थे जिसमें उसने बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाई थी. अब उन्‍हीं नतीजों और मौजूदा बाजार की चाल को देखते हुए कई एक्‍सपर्ट ने अपनी उम्‍मीद जताई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  जहां CLSA ने इसके लिए अगला लक्ष्‍य 227 रुपये तय किया है वहीं Morgan Stanley ने इसे 150 रुपये की ओवरवेट राय दी है. इसी तरह से HSBC ने 163 रुपये का रिकॉर्ड टारगेट दिया है जबकि Jefferies ने इसके लिए 205 रुपये का टारगेट दिया है. 

कैसे रहे थे तिमाही के नतीजे?  
कंपनी के तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो  Zomato का मुनाफा 138 करोड़ रुपये रहा था. जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी के नतीजों को देखें तो उसे 348 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. फूड डिलीवरी प्‍लेटफॉर्म चार्ज में इजाफा करने के बाद कंपनी मार्जिन 6.6 प्रतिशत से बढ़कर 7.1 प्रतिशत तक जा पहुंचा है. यही नहीं कंपनी के ग्राॅसरी बाजार की ऑर्डर वैल्‍यू भी लगभग दोगुनी हो चुकी है. जबकि फूड डिलीवरी कारोबार में 27 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 

गुरुवार को शेयरों में दिखा इजाफा 
वहीं अगर गुरुवार को शेयरों की स्थिति पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 155.50 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी के शेयर में 2.13 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. कंपनी का शेयर इस हाइक के बाद अपने 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचने वाला है. कंपनी का 52 हफ्तों का हाई 159.20 रुपये और 52 हफ्तों का लो 49 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 1.35 लाख करोड़ रुपये है.

डिस्‍क्‍लेमर: BW Hindi किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. बाजार में निवेशों जोखिम के अधीन है. ऐसे में जब कभी भी निवेश करें तो अपने एक्‍सपर्ट से जरूर सलाह मशविरा करें. 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस और BJP में किसे मिला ज़्यादा चंदा ? सामने आया ये चौंकाने वाला आंकड़ा
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

11 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

15 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

15 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

16 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

15 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

11 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

13 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

14 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

15 hours ago