होम / बिजनेस / 2 करोड़ के मुनाफे पर इस फूड डिलीवरी कंपनी पर कस्टमर ने कसा तंज…CEO बोले ‘ट्वीट ऑफ द डे’
2 करोड़ के मुनाफे पर इस फूड डिलीवरी कंपनी पर कस्टमर ने कसा तंज…CEO बोले ‘ट्वीट ऑफ द डे’
अगर पिछले साल के नतीजों से इस साल की तुलना करें तो इस साल कंपनी को 2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल कंपनी को 186 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
इन दिनों सभी कंपनियां 2024 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर रही हैं. नतीजे तो सब घोषित कर रहे हैं लेकिन उन पर अपने कस्टमर की बधाई से लेकर हास्यास्पद कमेंट एक ही कंपनी को देखने को मिले हैं, इस कंपनी का नाम है जोमैटो (Zomato). Zomato को इस साल की पहली तिमाही में 2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. इस पर जहां कई कस्टमरों ने बधाई दी तो वहीं एक कस्टमर ने ऐसा ट्वीट किया कि उसने कंपनी के सीईओ को तक खुश कर दिया.
आखिर क्या था ये ट्वीट?
फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने गुरुवार को जैसे ही अपने नतीजे घोषित किए तो पता चला कि कंपनी पहली तिमाही में प्रॉफिट में आ गई है. ये खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैली तो कई लोगों ने जोमैटो को बधाई देना शुरू कर दिया. लेकिन सबसे दिलचस्प ट्वीट तो वीरेन्द्र हेगड़े नाम के एक यूजर ने किया. वीरेन्द्र ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘ऑन लाइटर मोड’: 2 करोड़ मुझसे ले लेता भाई, इतना घर-घर जाके खाना डिलीवर करने की क्या जरूरत थी.
इस ट्वीट पर क्या बोले कंपनी के सीईओ
वीरेन्द्र हेगड़े का ये ट्वीट लोगों को काफी पसंद आया. उनके इस ट्वीट को 158 लाइक, 3 कोट, 5 रिट्वीट, और 2 लाख से ज्यादा एक्सप्रेसन मिल चुके हैं. लेकिन इस ट्वीट पर असली कमेंट तो कंपनी के सीईओ ने किया. जोमैटो के सीईओ दीपेन्द्र गोयल ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा ‘ट्वीट ऑफ द डे’ उसके आगे उन्होंने लिखा ROFL. इसका मतलब होता है Rolling on the floor laughing यानी हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाना.
आखिर Zomato ने कमाया कितना मुनाफा?
कंपनी ने जून 2023 को समाप्त तिमाही के लिए 2 करोड़ रुपये का कर पश्चात शुद्ध लाभ दर्ज किया है. फूड एंड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो गुरुवार को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में मुनाफे में आ गई, जिसमें कंपनी 2 करोड़ रुपये के मुनाफे में आ गई. जबकि एक साल पहले की अवधि में 186 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. इस बीच, कई अन्य लोगों ने भी उन्हें प्रॉफिट के लिए बधाई दी.
पेटीएम(Paytm) के संस्थापक और सीईओ, विजय शेखर शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए टीम को बधाई दी और उनके अविश्वसनीय प्रयासों के लिए उनकी सराहना की. वहीं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने Zomato को सभी निवेशकों और स्टार्टअप के लिए एक उज्ज्वल प्रकाशस्तंभ बताते हुए लिखा, ‘बधाई हो’! यह सभी निवेशकों और स्टार्टअप्स के लिए एक उज्ज्वल संकेत है कि लाभप्रदता का मार्ग वह परिणाम हो सकता है और होना ही चाहिए, जिसे हासिल करने के लिए सभी भारतीय टेक स्टार्टअप काम करेंगे.
इस पर सीईओ दीपेन्दर गोयल ने जवाब दिया देते हुए कहा कि बहुत-बहुत धन्यवाद सर. आपकी ये बधाई हमारे लिए बहुत कुछ है. हमें अपने राष्ट्र की सेवा में जोमैटो का निर्माण जारी रखने पर गर्व है. हमारा मकसद बेहतर सेवाओं के लिए लाभ कमाना है, न कि लाभ के लिए सेवा करना.
Netflix इस पोस्ट के लिए दे रहा है 7.4 करोड़ की सैलरी
टैग्स