✕

होम / बिजनेस / IPO लाने की तैयारी में यह फाइनेंस कंपनी, क्या हो सकती है वैल्यूएशन, जानें पूरी डिटेल्स?

IPO लाने की तैयारी में यह फाइनेंस कंपनी, क्या हो सकती है वैल्यूएशन, जानें पूरी डिटेल्स?

यह हाउसिंग फाइनेंस कंपनी शेयर बाजार में लिस्टिड होने की तैयारी कर रही है. इसके लिए हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने कई इन्वेस्टमेंट बैंकरों के साथ प्रारंभिक स्तर की बातचीत शुरू की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), अपनी सब्सिडियरी कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) को शेयर बाजार में लिस्टिंग कराने की तैयारी में है. इसके लिए बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने कई इन्वेस्टमेंट बैंकरों के साथ प्रारंभिक स्तर की बातचीत शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, बजाज हाउसिंग फाइनेंस अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को 9 से 10 अरब डॉलर (करीब 83,000 करोड़ रुपये) के वैल्यूएशन पर लाना चाहती है.

IPOs के लिए बातचीत शुरू

RBI के 'अपर लेयर' की कैटेगरी में निर्धारित नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) के लिए इस लिस्ट में आने के 3 साल के भीतर शेयर बाजार में खुद लिस्ट कराना अनिवार्य है. बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने इसी नियम को ध्यान में रखते हुए संभावित IPOs के लिए बातचीत शुरू की है. अभी सबकुछ शुरुआती चरण में है और कंपनी पब्लिक शेयरहोल्डिंग की न्यूनतम सीमा और वैल्यूएशन को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताविक IPO से 900 से 1 अरब डॉलर तक जुटा सकती है. हालांकि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है और बाजार की स्थितियों के आधार पर IPO का साइज और अन्य चीजें बदल सकती हैं.

BW Gen AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जितना है समाधान, उतना ही है नुकसान

जल्द आएगा बजाज ग्रुप का पहला IPO

बता दें कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्धारित मानकों के तहत सितंबर 2025 तक सूचीबद्ध होना है. बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने प्रस्तावित लिस्टिंग के लिए कुछ चुनिंदा घरेलू और विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंकों के एक समूह के साथ प्रारंभिक बातचीत की थी. जल्द ही इन्वेस्टमेंट बैंकरों का एक सिंडिकेट चुना जाएगा और यह सौदा आने वाले हफ्तों में शुरू होने की संभावना है. यह लंबे अंतराल के बाद बजाज ग्रुप का पहला IPO होगा.

अन्य कंपनियां भी हुई नोटिफाई

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि आईपीओ (IPO) में नए शेयर और ऑफर-फॉर-सेल (OFS) दोनों शामिल होंगे. बजाज हाउसिंग फाइनेंस के अलावा टाटा संस (TATA Sons), HDB फाइनेंशियल सर्विसेज, टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज (TATA Capital Financial Services) , आदित्य बिड़ला फाइनेंस (Aditya Birla Finance) और सांघवी फाइनेंस (Sanghvi Finance) को भी RBI ने 'अपर लेयर' की NBFC फर्म के रूप में नोटिफाई किया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

11 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

11 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

12 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

14 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

12 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.