होम / बिजनेस / इंडिया में इतने हजार कर्मचारियों को हायर करने जा रही है ये नामी कंपनी
इंडिया में इतने हजार कर्मचारियों को हायर करने जा रही है ये नामी कंपनी
मोबाइल सेक्टर में काम करने वाली इस कंपनी ने कहा है कि आने वाले समय में भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या को 70 हजार तक लेकर जाना चाहती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
कुछ दिन पूर्व वर्ष 2023 में एक बार फिर कुछ कर्मचारियों को बाहर करने की खबर नामी टेक कंपनी अल्फाबेट की ओर से आई थी. इस खबर ने टेक सेक्टर में एक बार फिर चिंताओं को बढ़ा दिया था. लेकिन उस खबर के बाद सोमवार को खबर आई है कि आने वाले दिनों में एप्पल कंपनी के लिए सप्लाई करने वाली फॉक्सकॉन भारत में सैकड़ों लोगों को हायर करने जा रही है. कंपनी ने अपने लिंक्डइन एकाउंट के जरिए ये सारी जानकारी दी है. कंपनी इससे पहले 4000 लोगों को नौकरी दे चुकी है. हालांकि इस बार होने वाली भर्ती के लिए कंपनी की ओर से कोई नंबर नहीं बताया गया है.
पीमए मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए दिया संदेश
कंपनी की ओर से लिंक्डइन पर किए गए पोस्ट के अनुसार उसने कहा है कि पीएम मोदी आपको जन्मदिन मुबारक हो. आपके नेतृत्व में फॉक्सकॉन का भारत में तेजी से विकास हुआ है. हम रोजगार को और दोगुना करने का लक्ष्य रखते हुए अगले साल आपको बड़ा तोहफा देने के लिए और मेहनत करेंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अगले दो वर्षों में 53 हजार और कर्मचरियों को भर्ती करने और भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या को 70 हजार तक ले जाने की योजना बना रही है.
भारत एक बड़ा बाजार है
फाक्सकॉन के लिए भारत एक बड़ा बाजार है. फाक्सकॉन पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में तेजी से उभरती हुई कंपनी बनकर सामने आई है. पिछले कुछ समय में चीन अमेरिका संबंधों और कई दूसरे कारणों को लेकर चीन से कई इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां अपना कारोबार समेट रही हैं. इसी के चलते कंपनी ने भारत के तमिलनाडु में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई है. कंपनी वहां अभी तक 4000 लोगों को हायर कर चुकी है.
कर्नाटक में भी निवेश करने वाली है कंपनी
पिछले साल अगस्त में कंपनी की ओर से कहा गया था कि वो कर्नाटक में 600 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी. इस निवेश से लगने वाले प्लांट में आईफोन के केसिंग घटकों और चिप निर्माण के लिए उपकरणों के उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. हाल ही में कंपनी के अध्यक्ष लियू यंग ने कहा था कि वो भारत में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं.उन्होंने ये भी कहा था कि कई अरब डॉलर का निवेश शुरू हो चुका है. कंपनी की आगे भी बड़े निवेश की तैयारी है.
टैग्स