✕

होम / बिजनेस / इस एनर्जी कंपनी को मिला बड़ा आर्डर, क्या दांव लगाने का आ गया सही समय?

इस एनर्जी कंपनी को मिला बड़ा आर्डर, क्या दांव लगाने का आ गया सही समय?

एक्सपर्ट्स के अनुसार Suzlon Energy के शेयर आने वाले समय में तेजी से बढ़ सकते हैं. पिछले पांच वर्ष से कंपनी के शेयर लगातार बढ़ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में इन दिनों खूब उथल पुथल चल रही है. किसी कंपनी के शेयर बुरी तरह से गिर रहे हैं, तो कुछ नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. ऐसे ही गुरुवार को सुजलॉन एनर्जी लिमिटिड (Suzlon Energy ) के शेयर सुर्खियों में रहे. इस कंपनी के शेयर 43 रुपये पर सपाट कारोबार कर रहे हैं. ऐसे में एक्सपर्ट्स की मानें तो इसके शेयर की कीमत आने वाले समय में बढ़ सकती है और अभी इस पर दांव लगाने पर लोगों को भारी मुनाफा प्राप्त होगा.

पवन टर्बाइनों की सप्लाई के लिए मिला 30 मेगावाट का आर्डर

कंपनी ने एक्सचेंज फाइल में कहा है कि उन्होंने 3 मेगावाट की रेडेट क्षमता वाले 10 पवन टर्बाइनों की सप्लाई के लिए 30 मेगावाट का आर्डर जीता है. यह आर्डर कंपनी को ईडीएफ रिन्यूएबल्स से मिला है. कंपनी ने कहा कि यह परियोजना गुजरात में स्थित है, जिसकी कुल स्थापित क्षमता 30 मेगावाट है और इस परियोजना से उत्पन्न बिजली गुजरात एनर्जी विकास निगम लिमिटिड से सप्लाई की जाएगी.

कम अवधि में 55 से 60 रुपये तक बढ़ सकता है शेयर का भाव

एक्सपर्ट्स के अनुसार कम समय में ही यह शेयर 60 रुपये तक पहुंच जाएगा. चार्ट पैटर्न पर सुजलॉन के शेयर की कीमत प्रभावी दिख रही है. जिन लोगों के स्टाक पोर्टफोलियो में सुजलॉन के शेयर लिए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे 45 रुपये के स्तर पर स्टाप लास बनाए रखते हुए एनर्जी शेयर को अपने पास रखें. सुजलॉन के शेयर कम समय में 55 से 60 रुपये तक पहुंच सकते हैं.

लगातार बढ़ रही शेयर की कीमत

एक्सपर्ट के अनुसार कंपनी का शेयर सालभर में 40.5 प्रतिशत तक बढ़ा हैं. इस दौरान इसकी कीमत 8 रुपये से वर्तमान कीमत तक पहुंच गई है. वहीं, पिछले पांच साल से कंपनी के शेयर 67.8 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुके हैं. इसका 52 वीक हाई प्राइस 50.72 रुपये और लो प्राइस 6.96 रुपये है. इसका मार्केट कैप 57, 738.55 करोड़ रुपये है. कंपनी का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर -दिसंबर) में मुनाफा करीब 160 प्रतिशत  की बढ़ोतरी के साथ 203.04 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में मुनाफा  78.28करोड़ रुपये था. कंपनी ने हाल ही में उसकी कुल आय बढ़ाकर 1, 569.71 करोड़ रुपये हो गई. 2022 की समान अवधि में यह 1, 464.15 करोड़ रुपये थी.   

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.