✕

होम / बिजनेस / इस कंपनी के IPO ने निवेशकों को किया निराश, जानिए क्या रही कीमत ?

इस कंपनी के IPO ने निवेशकों को किया निराश, जानिए क्या रही कीमत ?

शेयर बाजार में आरके स्वामी का IPO हुआ लॉन्च. IPO की शेयर बाजार में शुरुआत निराशाजनक रही. इश्यू प्राइज से 13.19 फीसदी कम पर खुला शेयर

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज शेयर बाजार में आरके स्वामी का आईपीओ का डेब्यू हुआ. इस IPO की शेयर बाजार में शुरुआत निराशाजनक रही. NSE पर, आरके स्वामी का शेयर प्राइस ₹250 प्रति शेयर पर खुला, जो कि ₹288 के इश्यू प्राइस से 13.19 फीसदी कम है. BSE पर, आरके स्वामी का शेयर प्राइस आज ₹252 पर खुला, जो इश्यू प्राइस से 12.50 फीसदी कम है.

उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा IPO

विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया था कि आरके स्वामी के शेयर की कीमत ₹288 से ₹296 प्रति शेयर के बीच लिस्ट होगी. आरके स्वामी के आईपीओ लिस्टिंग से निवेशकों को कोई मुनाफा नहीं मिला है. हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े लेकिन फिर भी निवेशक को कोई प्रॉफिट नहीं देखने को मिला. इस समय, कंपनी के शेयर BSE पर 277.00 रुपये पर हैं. इसका मतलब है कि निवेशक अभी भी 4 फीसदी घाटे में हैं. वहीं, एंप्लॉयीज मुनाफे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर 27 रुपये के डिस्काउंट पर मिला है.

सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन मिला था जबरदस्त रिस्पांस

कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तगड़ा रिस्पांस मिला था. इश्यू आखिरी दिन करीब 26 गुना भरकर सब्सक्राइब हुआ था. इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 20.58 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 34.24 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 33.31 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 2.46 गुना भरा था. लेकिन, आईपीओ की लिस्टिंग ने सभी को निराश कर दिया है.

270-288 रुपये प्रति शेयर था प्राइस बैंड

करीब 50 साल पुरानी कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 270-288 रुपये प्रति शेयर तय किया. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 423 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.

जानिए क्या काम करती है RK Swamy Ltd 

RK Swamy Ltd मीडिया, डेटा एनालिटिक्स के लिए सिंगल विंडो सॉल्यूशन और मार्केट रिसर्च सेवाएं मुहैया कराती है. कंपनी इस फील्ड में करीब 50 सालों से काम कर रही है. वित्त वर्ष 2023 के दौरान, आरके स्वामी ने विभिन्न मीडिया आउटलेट्स पर ग्राहकों की ओर से 818 से अधिक क्रिएटिव कैंपेन जारी किए. कंपनी के कई ग्राहकों में आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड, सेरा सेनेटरीवेयर लिमिटेड, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड, ई.आई.डी. शामिल हैं. कंपनी तीन व्यावसायिक क्षेत्रों में 12 शहरों में 2,391 लोगों को रोजगार देती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

23 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

23 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.