होम / बिजनेस / इस कंपनी ने सप्‍लाई किया INS विक्रांत के लिए 30 हजार टन स्पेशल स्‍टील

इस कंपनी ने सप्‍लाई किया INS विक्रांत के लिए 30 हजार टन स्पेशल स्‍टील

आईएनएस विक्रांत के पोत और पतवार के अंदरूनी हिस्‍सों के लिए ग्रेड 249ए और उड़ान डेक के लिए ग्रेड 249 बी की डीएमआर प्‍लेटों को लगाया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पहला स्वदेशी युधपोत आईएनएस विक्रांत भारतीय नौसेना में शामिल हो गया है. आईएनएस विक्रांत की नौसेना में कमीशनिंग ने 'आत्‍मनिर्भर भारत' अभियान को एक बड़ी ताकत दी है. आईएनएस विक्रांत में लगे स्‍टील की आपूर्ति भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्‍टील अथॉरिटी आफ इंडिया (SAIL) ने की है. सेल ने इसके लिए 30000 टन डीएमआर ग्रेड स्‍पेशियलिटी स्‍टील की आपूर्ति की थी.

2 तरह की स्टील का इस्तेमाल 
आईएनएस विक्रांत को कोचीन शिपयार्ड में तैयार किया गया है. इस युद्धपोत के लिए सेल ने दो तरह की स्‍टील की आपूर्ति की थी. जिसमें एक इसके डेक और दूसरी बॉडी के लिए इस्तेमाल की गई. आईएनएस विक्रांत के पोत और पतवार के अंदरूनी हिस्‍सों के लिए ग्रेड 249ए और उड़ान डेक के लिए ग्रेड 249 बी की डीएमआर प्‍लेटों को लगाया गया है. 

कहां-कहां से हुई स्टील की आपूर्ति
INS विक्रांत के लिए बल्ब बार को छोड़कर, स्पेशियलिटी स्टील की पूरी आपूर्ति कंपनी के एकीकृत इस्पात संयंत्रों - भिलाई, बोकारो और राउरकेला द्वारा की गई है. इस युद्धपोत के निर्माण में इस्तेमाल किया गया यह विशेष ग्रेड स्टील -  डीएमआर प्लेट आयात में कमी लाने में मददगार है. आईएनएस विक्रांत के नौसेना में शामिल होने के साथ ही भारत उन देशों में शामिल हो गया है, जो अपने लिए युधपोत तैयार कर सकते हैं. बता दें कि इस युद्धपोत को 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है.

PM मोदी ने कही ये बात
INS विक्रांत को PM मोदी ने देश को समर्पित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है, यह 21वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रमाण है. आजादी के आंदोलन में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस सक्षम, समर्थ और शक्तिशाली भारत का सपना देखा था. INS विक्रांत उसकी जीती जागती तस्वीर है. अगर समंदर और चुनौतियां अनंत हैं तो भारत का उत्तर है - विक्रांत। आजादी के अमृत महोत्सव का अतुलनीय योगदान है - विक्रांत.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

5 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

2 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

7 hours ago