✕

होम / बिजनेस / बेंगलुरु में इस कंपनी ने शुरू की अपनी एआई लैब, ये है कंपनी की तैयारी’

बेंगलुरु में इस कंपनी ने शुरू की अपनी एआई लैब, ये है कंपनी की तैयारी’

कंपनी ने अपनी इस एआई लैब की शुरुआत करने के बाद कहा कि उसे विश्‍वास है कि आने वाले दिनों में बेंगलुरु का वातावरण उसे आगे बढ़ने में काफी मदद करेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एआई से संचालित होने वाले  बिजनेस को सलाह देने वाली कंपनी रिलेंटो ने बेंगलुरु में अपनी पहली एआई फर्स्‍ट लैब की शुरुआत की है. कंपनी ने इस लैब की शुरुआत कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थिति आईबीसी नॉलेज पार्क में इंस्‍टाल की है. कंपनी ने इस मौके पर रिलेंटो केयर्स की भी शुरूआत की है जो समाज की उन कम्‍यूनिटीज के उत्‍थान को लेकर काम करेगी जो वंचित हैं. 

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ? 
इस लैब की शुरुआत के मौके पर रिलेंटो के सीईओ राजन गौड़ ने कहा, ‘हमारी वैश्विक विस्तार रणनीति के हिस्से के रूप में, बेंगलुरु में यह नया कार्यालय और एआई इनोवेशन लैब हमारे आने वाले समय में उठाए जाने वाले कदमों के लिए कैटेलिस्‍ट (उत्प्रेरक) होगा और एआई-फर्स्ट वर्ल्ड के निर्माण के हमारे मिशन में हमारे ग्राहक और भागीदार को आगे बढाने में मदद करेगा. हम रिलेंटो केयर्स की पहल के लॉन्च से हम उन समुदायों में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो इसमें पिछड़ गए हैं कंपनी ने इस दिशा में $1 मिलियन अमरीकी डालर की मदद देने का संकल्‍प लिया है. 

क्‍या बोले कंपनी के सीओओ? 
रिलेंटो के सीओओ यशवंत नायक ने कहा कि हमारी एआई लैब को महत्वपूर्ण इनोवेशन के लिए रिसर्च और सहयोग को बढ़ावा देने और एआई समाधानों की अगली पीढ़ी के निर्माण के लिए डिजाइन किया गया है. बेंगलुरु का जीवंत तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र हमारी लैब लॉन्च के लिए सही वातावरण मुहैया कराएगी, जो एआई के विकास में तेजी लाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है.

क्‍या है कंपनी की भविष्‍य की योजना? 
कंपनी के भविष्‍य की तैयारियों को लेकर अपनी बात कहते हुए Relanto के अध्‍यक्ष शंकर चौहान ने कहा कि कंपनी अपने ग्‍लोबल मौजूदगी को बढ़ाकर रणनीतिक विकास के अवसरों को भी देख रही है. कुछ विवरण साझा करते हुए, रिलेंटो के अध्यक्ष, शंकर चौहान ने कहा, ‘कनाडा, मैक्सिको, संयुक्त अरब अमीरात और भारत में हमारा हालिया विस्तार हमारी वैश्विक दृष्टि को दर्शाता है, जो हमें विविध बाजारों और प्रतिभा पूलों में प्रवेश करने की स्थिति में रखता है, जो अंततः सभी महाद्वीपों में विकास और नवाचार को बढ़ावा देता है. 

ये भी पढ़ें: 6 साल पुराने मामले में LIC को देने होंगे ड़ेढ़ करोड़ से ज्‍यादा, ये है पूरा मामला
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

17 minutes ago

जियो IPO से पहले रिलायंस ने कर्मचारियों को 15 दिन पहले दी अक्टूबर की सैलरी, निवेश के लिए किया प्रोत्साहित

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन तय समय से करीब 15 दिन पहले जारी किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने कर्मचारियों को जियो प्लेटफॉर्म्स के आगामी आईपीओ में निवेश करने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.

58 minutes ago

ट्रंप की रूस पर प्रतिबंधों में छूट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फिर भी सप्लाई पर संकट बरकरार

पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. रूस से ईंधन निर्यात बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

इस हफ्ते खुलेंगे जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर के IPO, ₹31,638 करोड़ जुटाने की तैयारी

21 अक्टूबर को खुलेगा जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ, 10.3 लाख करोड़ रुपये वैल्यूएशन का लक्ष्य

3 hours ago

AI शेयरों में बिकवाली और महंगे क्रूड का दबाव, आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?

शुक्रवार को सेंसेक्स 413.66 अंक चढ़कर 74,729.27 पर और निफ्टी 148.80 अंक मजबूत होकर 23,146.15 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

17 minutes ago

ट्रंप की रूस पर प्रतिबंधों में छूट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फिर भी सप्लाई पर संकट बरकरार

पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. रूस से ईंधन निर्यात बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

TLC डिजिटेक से अलग हुए प्रशांत कुमार, अब इन्फिनिटी एक्सपीरियंस की संभालेंगे कमान

इन्फिनिटी एक्सपीरियंस में नई भूमिका के साथ कुमार हॉस्पिटैलिटी संचालन, ग्राहक निष्ठा कार्यक्रमों और ग्राहकों के साथ जुड़ाव से जुड़े अपने अनुभव का इस्तेमाल कंपनी के संचालन और विकास में करेंगे.

40 minutes ago