✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्‍या खास है Tata Motors की इन कारों में जो बना रहा है दीवाना, बना बिक्री का रिकॉर्ड

ऐसा क्‍या खास है Tata Motors की इन कारों में जो बना रहा है दीवाना, बना बिक्री का रिकॉर्ड

वित्‍त वर्ष 2023-24 में 22-23 के मुकाबले यूके में रिटेल सेल 32 प्रतिशत और उत्‍तरी अमेरिका में 21 प्रतिशत और विदेशी क्षेत्रों में 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली कंपनी जेएलआर (जगुआर लैंड रोवर) ने भारत में बिक्री का पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कंपनी ने कारों की बिक्री की जानकारी साझा करते हुए कहा कि 2023-24 में  इसमें 81 प्रतिशत से ज्‍यादा का इजाफा हुआ है. कंपनी ने कारों को बेचने का जो रिकॉर्ड बनाया है वो उसका पिछले पांच सालों का सबसे हाई सेलिंग रिकॉर्ड है. 

कारों की बिक्री में हुआ इतना इजाफा 
2023-24 के बिक्री के आंकड़े बता रहे हैं कि SUV(Sports Utility Segment) की डिफेंडर में 160 प्रतिशत और रेंज रोवर कारों की बिक्री में 120 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. जेएलआर की ओर से जानकारी दी गई है कि पिछले साल बाजार में कंपनी के जो मॉडल नए आए उनकी सेल में भी बड़ा इजाफा देखने को मिला है. डिस्‍कवरी स्‍पोर्ट और रेंज रोवर इवोक की सेल में 50 प्रतिशत और 55 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 

ये भी पढ़ें: स्‍मॉल कैप फंड से लेकर इक्विटी में पहली बार दिखी कमी, जानते हैं क्‍या है इस कमी का कारण

अकेले मार्च में हुआ बिक्री में इतना इजाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स की कंपनी जेएलआर की अकेले मार्च की खुदरा सेल पर नजर डालें तो इसमें 43 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. जेएलआर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा कि पिछले साल कंपनी ने खुदरा बिक्री में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिससे कंपनी वर्ष के अंत में एक मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी. कंपनी ने कहा कि मार्च तिमाही में उसकी खुदरा बिक्री 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 854 ईकाई रही थी. 

चौथी तिमाही के नतीजों पर पड़ सकता है असर 
पिछले तीन महीनों की सेल पर नजर डालें तो कंपनी ने चौथी और आखिरी तिमाही में बेहतरीन रिजल्‍ट दिया है. ऐसे में जानकारों का मानना है कि इस महीने में जब कंपनी के नतीजे आएंगे तो उसमें इसका असर देखने को ‍मिलेगा. टाटा मोटर्स की कंपनी जेएलआर की ओर से जानकारी दी गई है कि चौथी तिमाही में उसकी कारों की होल सेल 110190 तक पहुंच गई है. अगर पिछले साल के नंबरों से इसकी तुलना करें तो ये 16 प्रतिशत ज्‍यादा है. वहीं अगर इस आखिरी तिमाही में रिटेल सेल की बात करें तो ये 114038 रही थी. ये आंकड़ा पिछले साल से 11 प्रतिशत ज्‍यादा है. पिछले साल के मुकाबले इस साल की रिटेल सेल यूके में 32 प्रतिशत और उत्‍तरी अमेरिका में 21 प्रतिशत और विदेशी क्षेत्रों में 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव घोटाले में नया मोड़: जेल में बंद विकास गर्ग की कंपनी ने अमेरिका में गिरवी रखी संपत्ति

महादेव घोटाले का शिकंजा Ebix पर कसने के बीच Eraaya ने अमेरिकी शेयर बाजारों से 12.6 मिलियन डॉलर के मॉर्गेज की जानकारी छिपाई. प्रवर्तन निदेशालय के लिखित आदेश के बावजूद 12.6 मिलियन डॉलर का यह कर्ज कंपनी के चेयरमैन विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद लिया गया.

15 minutes ago

भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की राह आसान करना मंत्रालय का लक्ष्य: सेंथिल राजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नीतिगत बाधाओं को दूर करने, नए बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देने और लाइव इवेंट्स व फिल्म निर्माण की प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर कर रहा है काम

10 hours ago

विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे देशों की मदद के लिए रुपये में व्यापार भुगतान चाहता है भारत: वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने कहा कि रुपये और स्थानीय मुद्राओं में भुगतान की व्यवस्था से जरूरी वस्तुओं का आयात जारी रखने में मिलेगी मदद. आर्थिक मंदी, युद्ध और कर्ज के दबाव के बीच भारत व्यापारिक साझेदारियों को मजबूत करने पर दे रहा जोर.

15 hours ago

भारत-EFTA व्यापार समझौते से 2040 तक मिल सकती हैं 20 लाख नौकरियां: Assocham

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) से वर्ष 2040 तक देश में 10 लाख से 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हो सकते हैं. एसोचैम के मुताबिक, समझौते के तहत निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी सहयोग और निर्यात को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

16 hours ago

मेघना छेत्री ने शुरू किया Amã Foods, GI टैग वाले खाद्य उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

कंपनी का कहना है कि वह स्थानीय किसानों से सीधे उत्पाद खरीदकर उनकी भौगोलिक पहचान और गुणवत्ता को बनाए रखते हुए ग्राहकों तक पहुंचाएगी.

18 hours ago

बड़ी खबरें

महादेव घोटाले में नया मोड़: जेल में बंद विकास गर्ग की कंपनी ने अमेरिका में गिरवी रखी संपत्ति

महादेव घोटाले का शिकंजा Ebix पर कसने के बीच Eraaya ने अमेरिकी शेयर बाजारों से 12.6 मिलियन डॉलर के मॉर्गेज की जानकारी छिपाई. प्रवर्तन निदेशालय के लिखित आदेश के बावजूद 12.6 मिलियन डॉलर का यह कर्ज कंपनी के चेयरमैन विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद लिया गया.

15 minutes ago

DirectX में इप्सिता जौहरी राणे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड-ब्रांड सॉल्यूशंस नियुक्त

नई भूमिका में इप्सिता उपभोक्ताओं से जुड़े नए अवसरों की पहचान करने और ब्रांड की चुनौतियों को अलग तरह के व्यावहारिक एवं परिणाम-केंद्रित समाधानों में बदलने पर काम करेंगी.

10 minutes ago

भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की राह आसान करना मंत्रालय का लक्ष्य: सेंथिल राजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नीतिगत बाधाओं को दूर करने, नए बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देने और लाइव इवेंट्स व फिल्म निर्माण की प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर कर रहा है काम

10 hours ago

भारत-EFTA व्यापार समझौते से 2040 तक मिल सकती हैं 20 लाख नौकरियां: Assocham

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) से वर्ष 2040 तक देश में 10 लाख से 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हो सकते हैं. एसोचैम के मुताबिक, समझौते के तहत निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी सहयोग और निर्यात को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

16 hours ago

हयात सेंट्रिक चंडीगढ़ में वैशाली बाली को मिली डायरेक्टर-मार्केटिंग की जिम्मेदारी

नई भूमिका में वैशाली बाली होटल के मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस से जुड़े कार्यों का नेतृत्व करेंगी. उनकी जिम्मेदारियों में ब्रांड की पहचान मजबूत करना, मार्केटिंग रणनीति तैयार करना और मेहमानों के साथ बेहतर जुड़ाव विकसित करना शामिल होगा.

10 hours ago