होम / बिजनेस / मस्‍क की इस कंपनी को भारत में जल्‍द मिल सकता है लाइसेंस, मुहैया कराएगी ये सेवा

मस्‍क की इस कंपनी को भारत में जल्‍द मिल सकता है लाइसेंस, मुहैया कराएगी ये सेवा

एलन मस्‍क की कंपनी स्‍टारलिंक को लाइसेंस देने के लिए दूरसंचार मंत्रालय जल्‍द एक मीटिंग कॉल कर सकता है. माना जा रहा है कि उसमें स्‍टारलिंक को लाइसेंस मिल जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एलन मस्‍क की टेस्‍ला के जल्‍द भारत में आने की खबरों के बीच अब खबर ये आ रही है कि मस्‍क की दूरसंचार कंपनी स्‍टारलिंक को जल्द ही भारत में जीएमपीसीएस (ग्‍लोबल मोबाइल पर्सनल कम्‍युनिकेशन बॉय सैटेलाइट) लाइसेंस जारी किया जा सकता है. माना जा रहा है कि दूरसंचार मंत्रालय जल्‍द ही इसे लेकर एक मीटिंग बुला सकता है और स्‍टारलिंक के प्रस्‍ताव पर उसमें चर्चा हो सकती है. स्‍टारलिंक को सुरक्षा कारणों से अनुमति दिए जाने का मामला गृह मंत्रालय में लंबे समय से अटका हुआ है. 

भारत में सिर्फ दो कंपनियों के पास है GMPCS लाइसेंस 
मौजूदा समय में भारत में सिर्फ दो कंपनियों के पास ये लाइसेंस है. इनमें जियो और एयरटेल जैसी कंपनियां शामिल हैं. जियो भारत में इसका लक्‍समबर्ग की कंपनी SES के साथ काम करती है, इस तरह की सेवा को जेफ बेजोस की कंपनी भी मुहैया कराती है जिसे कुईपर नाम से जाना जाता है. ये अभी तक भारत में नहीं आई है. स्‍टारलिंक वही कंपनी है जिसने 2021 में बिना लाइसेंस के भारत से ऑर्डर लेना शुरू कर दिया था. कंपनी ने इसके जरिए 5000 भारतीय ग्राहकों से ऑर्डर ले भी लिए थे. इसके बाद कंपनी को भारतीयों के पैसे वापस करने को भी कहा गया था. 

क्‍या होता है जीएमपीसीएस लाइसेंस? 
जीएसपीसीएस को ग्‍लोबल मोबाइल पर्सनल कम्‍यूनिकेशन बॉय सैटेलाइट कहा जाता है. इस सेवा के तहत सैटेलाइट से मोबाइल सेवा दी जाती है. अभी भारत में जियो और एयरटेल के पास ये लाइसेंस है. उसके बाद स्‍टारलिंक इस लाइसेंस के लिए आवेदन कर रही है. सबसे बड़ी बात ये है कि अगर स्‍टारलिंक को ये लाइसेंस मिल भी जाता है तो उसके बाद उसे भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग से अनुमति लेनी होगी.  उसके बाद स्‍पेक्‍ट्रम का आवंटन किया जाता है, तब जाकर सेवा शुरू हो पाएगी. मौजूदा समय में जियो की कंपनी इंफोकॉम और सुनील मित्‍तल की वन वेब इस क्षेत्र में सेवा मुहैया करा रही है. 

इतने अरब का है सैटेलाइट सेवा का बाजार 
भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आने वाली है. माना जा रहा है कि 2025 तक इसका बाजार 13 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा. भारत में जहां अभी तीन कंपनियों ने पैर रखे हैं वहीं आने वाले समय में टाटा ग्रुप की नेलको, कनाडा की टेलीसैट और अमेजन जैसी कंपनियां भी इस क्षेत्र में आ सकती हैं. अगर इसका बाजार बढ़ता है तो ये सभी कंपनियां यहां आकर कारोबार कर सकती हैं.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

14 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

16 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

17 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

17 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

18 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.

15 hours ago