✕

होम / बिजनेस / इस कंपनी ने लॉन्‍च किया 350 करोड़ का फंड, इन क्षेत्रों में पैसा लगाएगी कंपनी 

इस कंपनी ने लॉन्‍च किया 350 करोड़ का फंड, इन क्षेत्रों में पैसा लगाएगी कंपनी 

इस फंड के एंकर निवेशकों पर नजर डालें तो सज्‍जन जिंदल का फैमिली ट्रस्‍ट इसके एंकर निवेशकों में शामिल है, जबकि पार्थ जिंदल इसके सीईओ हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में तेजी से बढ़ते गेमिंग के कारोबार के बीच अब एक और कंपनी इस क्षेत्र में अपने पैर जमाने जा रही है. कंपनी सेंटर कोर्ट इस क्षेत्र में पैसा लगाने के मकसद से 350 करोड़ रुपये का फंड लेकर आ रही है. सेंटर कोर्ट सेबी से रजिस्‍टर्ड कंपनी है और इसमें जिंदल ट्रस्‍ट एंकर निवेशक है. सेंटर कोर्ट इस फंड से जुटाए गए पैसे के जरिए गेमिंग सेक्‍टर में नई टेक्‍नोलॉजी लाने की कोशिश कर रही है. 

आखिर किन किन कंपनियों का इसमें लगा है पैसा 
इस फंड की स्‍थापना जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍पोर्टस के पूर्व सीईओ मुस्‍तफा घोष ने की है. इस फंड के एंकर निवेशकों पर नजर डालें तो सज्‍जन जिंदल का फैमिली ट्रस्‍ट इसके एंकर निवेशकों में शामिल है, जबकि पार्थ जिंदल इसके सीईओ हैं. इस फंड के दूसरे पार्टनरों में स्‍मॉल इंडस्‍ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (Sidbi), जीएमआर स्पोर्ट्स, प्रेमजीइन्वेस्ट, यूएसके कैपिटल, और एसजी स्पोर्ट्स हैं. जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के पास मौजूदा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और फुटबॉल टीम बेंगलुरु एफसी जैसी संपत्तियां हैं. 

ये भी पढ़ें: IEX ने चौथी तिमाही के नतीजों को लेकर जारी किया रूझान, इन क्षेत्रों में दिख सकती है बढ़ोतरी

क्‍या बोले मुस्‍तफा गौस? 
फंड के फाउंडर मुरतफा गौस ने इसे लॉन्‍च करने को लेकर कहा कि मौजूदा समय में 396 मिलियन गेमर्स के साथ मौजूदा समय में हम दूसरे सबसे बड़े गेमर्स हैं. उन्‍होंने कहा आज इस सेक्‍टर में इतनी तेजी है कि अगले 5 साल में ये 21 प्रतिशत सीजीआर के साथ आगे बढ़ने को तैयार है. उन्‍होंने कहा कि हमें इस क्षेत्र की क्षमताओं पर पूरा विश्‍वास है और हम इस क्षेत्र के असाधारण संस्‍थापकों पर अपने ध्‍यान को केन्द्रित कर रहे हैं, जो ये मानते हैं कि अब विश्‍व स्‍तर पर सर्वश्रेष्‍ठ वर्ग के साथ प्रतिस्‍पर्धा करने के लिए तैयार हैं. 

कंपनी पहले दो निवेश पूरे कर चुकी है
सेंटर कोर्ट इस फंड के पहसे पहले दो निवेश पूरे कर चुकी है. ये फंड 200 करोड़ रुपये जुटा चुका है. कंपनी पिछले एक दशक से गेमिंग सेक्‍टर में इनोवेशन का समर्थन कर रही है. कंपनी e Sprorts और गेमिंग क्षेत्रों में विकास को लेकर भी तेजी से काम कर रही है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

34 minutes ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

42 minutes ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 hour ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

3 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 hour ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.