होम / बिजनेस / Lay Off के बीच ये कंपनी April 2024 तक करने जा रही है सैलरी कट 

Lay Off के बीच ये कंपनी April 2024 तक करने जा रही है सैलरी कट 

कंपनी के एक प्रमुख ने कहा  कि कंपनी के टॉप लीडरों के मौजूदा वेतन और उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका वेतन 25 फीसदी तक कट सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक ओर दुनियाभर में जहां कर्मचारियों को निकाला जा रहा है वहीं दूसरी ओर भारत की कंपनियों ने भी अपनी कॉस्‍ट कटिंग को लेकर काम करना शुरू कर दिया है. लेकिन इस बार कॉस्‍ट कटिंग का तरीका थोड़ा बदल गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Unacademy के संस्थापक गौरव मुंजाल ने कहा कि कंपनी के फाउंडर से लेकर दूसरे अहम पदों तक काम कर रहे लोग अगले साल 2024 तक परमानेंट सैलरी कट पर रहेंगे. ये सैलरी कट उनकी परफॉरमेंस और मौजूदा सैलरी पर निर्भर करेगा. 

कितना हो सकता है सैलरी कट  
कंपनी ने साफ कर दिया है कि वो इस कदम को क्‍यों उठाने जा रही है. कंपनी का कहना है कि कॉस्‍ट में कटौती और प्रॉफिट में इजाफा करने के लिए कंपनी ये कदम उठाने जा रही है.  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंजाल ने एक नोट में लिखा है कि संस्थापक सहित अनएकेडमी के नेतृत्व के भी स्थायी वेतन में कटौती होगी. कंपनी ने निर्णय लिया है कि जितने भी लीडर है उनके वेतन में कटौती उनकी परफॉरमेंस और मौजूदा वेतन, के दायरे पर निर्भर करेगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वेतन में 25 फीसदी तक की कटौती हो सकती है. कंपनी ने साफ कर दिया है कि ये कटौती स्थायी है और इसे अप्रैल 2024 में ही रिव्‍यू किया जाएगा. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि यह डेवलपमेंट Unacademy द्वारा छंटनी की घोषणा के ठीक एक दिन बाद हुआ है.
 
छंटनी की भी बात कह चुका है Unacademy

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने गुरुवार को बताया कि एडटेक यूनिकॉर्न छंटनी करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी अब इस नए राउंड में 12 फीसदी नौकरियों में कटौती करने जा रही है. मुंजाल द्वारा अनएकेडमी के कर्मचारियों के लिए लिखे गए एक नोट में कहा गया है कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी टीम के आकार में 12 प्रतिशत की कमी करेंगे कि हम उन लक्ष्यों को पूरा कर सकें जिनका हम वर्तमान वास्तविकताओं में सामना कर रहे हैं.

अब तक 1350 तक ला चुकी है कर्मचारियों की संख्‍या 
मीडिया रिपोर्ट ये भी कह रही है कि इस घोषणा से परे Unacademy 2022 में कई डाउनसाइज़िंग राउंड के माध्यम से अपने कर्मचारियों की संख्या 1,350 तक ला चुकी है. मीडिया रिपोर्ट ने यह भी बताया कि एडटेक स्टार्ट-अप ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने असेसमेंट (मूल्यांकन) को भी रद्द कर दिया है और वादा किया कि कर्मचारियों को स्टॉक विकल्प दिए जाएंगे.

क्‍या बोले गौरव मुंजाल 
इस नोट में गौरव मुंजाल ने छंटनी को सही ठहराते हुए कहा, आज की वास्तविकता दो साल पहले के विपरीत है, जहां हमने ऑनलाइन सीखने को तेजी से अपनाने के कारण अभूतपूर्व वृद्धि देखी थी. आज, वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी का सामना कर रही है, फंडिंग दुर्लभ है, और फायदेमंद बिजनेस चलाना ही एकमात्र तरीका है. हमें इन परिवर्तनों के अनुकूल होना होगा, और बहुत कम तरीके से निर्माण और संचालन करना होगा ताकि हम वास्तव में अपने उपयोगकर्ताओं और शेयरधारकों के लिए मूल्य बना सकें. FY21-22 में, Unacademy का घाटा वित्त वर्ष 2020-21 में 1,537 करोड़ रुपये से 85 प्रतिशत सालाना (YoY) बढ़कर 2,848 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. FY22 में राजस्व 719 करोड़ रुपये था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी इस मामले में Unacademy का जवाब नहीं आया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

9 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

9 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

11 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

12 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

12 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

9 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

9 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

11 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

14 hours ago