✕

होम / बिजनेस / M-Cap में दुनिया की तीसरी बड़ी एविशन ताकत बनी ये कंपनी, जानते हैं कितना हो गया है M Cap?

M-Cap में दुनिया की तीसरी बड़ी एविशन ताकत बनी ये कंपनी, जानते हैं कितना हो गया है M cap?

अप्रैल 2023 में इंडिगो टॉप टेन में भी शामिल नहीं थी. लेकिन दिसंबर 2023 में यह यूनाइटेड एयरलाइंस को पीछे छोड़कर दुनिया की छठी सबसे बड़ी एयरलाइन बनी और अब तीसरी बन चुकी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया में एक ओर जहां भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर सकारात्‍मक माहौल दिखाई दे रहा हो वहीं इस बीच एविएशन सेक्‍टर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. देश के एविएशन सेक्‍टर में सबसे बड़ी हिस्‍सेदारी रखने वाली इंडिगो (INDIGO) अब मार्केट कैप में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. इंडिगो का मार्केट कैप 17.6 अरब डॉलर हो चुका है जबकि साउथवेस्‍ट एविएशन कंपनी का मार्केट कैप 17.3 अरब डॉलर हो चुका है. 

शेयर बाजार में रहा कैसा हाल? 
बुधवार का दिन इंडिगो के लिए बेहतरीन साबित हुआ. इंडिगो कंपनी की पेरेंट कंपनी इंटरग्‍लोब एविएशन लिमिटेड के शेयरों ने 10 अप्रैल को बाजार में बेहतरीन प्रदर्शन किया. कंपनी का शेयर 4.73 प्रतिशत बढ़कर 3801 रुपये तक जा पहुंचा. इससे पहले कंपनी का शेयर बुधवार को 3679 रुपये के स्‍तर पर खुला था. लेकिन दिन में इसमें 4.73 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. इस बढ़ोतरी के बाद कंपनी का शेयर 3806 रुपये पर जाकर बंद हो गया. शेयर में हुई बढ़ोतरी के बाद कंपनी का मार्केट कैप 1.47 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. 

ये भी पढ़ें: ऐसा क्‍या खास है Tata Motors की इन कारों में जो बना रहा है दीवाना, बना बिक्री का रिकॉर्ड

जानिए कौन हैं दुनिया की टॉप 5 एविएशन कंपनिया 
इंडिगो ने 1.47 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरा स्‍थान पा लिया हो. लेकिन जानना ये भी जरूरी है कि आखिर दुनिया की टॉप 5 मार्केट कैप वाली कंपनियां कौन कौन सी हैं. इस कड़ी में सबसे बड़ी कंपनी है डेल्‍टा एयरलाइन (Delta Airline) इसका मार्केट कैप 30.4 बिलियन डॉलर है जबकि इसके बाद दूसरे नंबर पर रियान एयर(Ryan Air) होल्डिंग है जिसका मार्केट कैप 26.5 बिलियन डॉलर है. तीसरे नंबर की कंपनी इंटर ग्‍लोब एविएशन बन गई है जिसका मार्केट कैप आज 17.6 बिलियन डॉलर पहुंच गया है जबकि चौथे नंबर पर साउथवेस्‍ट एयरलाइन है जिसका मार्केट कैप 17.3 बिलियन डॉलर है. जबकि पांचवे नंबर पर एयर चाइना है जिसका मार्केट कैप 14.5 बिलियन डॉलर है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

8 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

9 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

9 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

12 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

12 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

12 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

8 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

9 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

9 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

13 hours ago