होम / बिजनेस / इस कंपनी को मिला 2217 करोड़ का ऑर्डर, ये होगा फायदा 

इस कंपनी को मिला 2217 करोड़ का ऑर्डर, ये होगा फायदा 

कंपनी पावर ट्रांसमिशन के साथ-साथ रेलवे, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और दूसरे क्षेत्रों में भी सक्रियता से काम कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ट्रांसमिशन और वितरण सेक्‍टर में काम करने वाली कंपनी कल्‍पतरु प्रोजेक्‍ट इंटरनेशनल लिमिटेड Kalpataru Projects International (KPIL) और उसकी सब्सिडियरी कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर हाथ लगा है. दोनों कंपनियों को 2217 करोड़ का ऑर्डर मिला है. इनमें ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्‍टर के लिए 1993 करोड़ का ऑर्डर मिला है जबकि बिल्डिंग और फैक्‍ट्रीज के लिए कंपनी को 224 करोड़ का ऑर्डर मिला है. 

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ और एमडी?
इस ऑर्डर के बाद कंपनी के सीईओ और एमडी मनीष मोहनोट ने कहा कि ये ऑर्डर हमारे लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है. उन्‍होंने कहा कि इस ऑर्डर के साथ ही इस वित्‍त वर्ष में हमे मिलने वाले कुल ऑर्डर की राशि 10616 करोड़ तक जा पहुंची है. 

किस बिजनेस को मिला कितना ऑर्डर? 
कंपनी के सीईओ मनीष मोहनोट ने कहा कि इस साल में हमें अभी तक ट्रांसमिशन और डिस्‍ट्रीब्‍यूसन में 5400 करोड़ का ऑर्डर मिला है. ये एक सकारात्‍मक उपलब्धि है. उन्‍होंने कहा कि इसके अतिरिक्‍त हमारे पास L1 पोजीशन में 4000 करोड़ का ऑर्डर मिला है. उन्‍होंने कहा‍ कि हमारी ऑर्डर बुक बता रही है कि हमने अपनी कंपनी के लिए वर्ष 2025 तक जो लक्ष्‍य रखा है हम उसकी ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. 

और किन क्षेत्रों में काम करती है कंपनी? 
कंपनी इन क्षेत्रों के साथ-साथ कई और क्षेत्रों में भी काम करती है. कंपनी मौजूदा समय में पॉवर ट्रांसमिशन के साथ-साथ बिल्डिंग और फैक्‍ट्री, वॉटर सप्‍लाई और सिंचाई, रेलवे, ऑयल एंड गैस पाइपलाइन, अर्बन मोबिलिटी (फ्लाईओवर और मेट्रो रेल) हाईवे और मेट्रो रेल जैसे क्षेत्रों में काम कर रही है. कंपनी मौजूदा समय में 30 से ज्‍यादा देशों में अपने प्रोजक्‍टर को लेकर काम कर रही है जबकि 70 से ज्‍यादा देशों में मौजूद हैं. 

ये भी पढें:    Akshata Murty की झोली में गिरे 138 करोड़ रुपए, बैठे-बैठे ही हो गई कमाई!
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

6 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

9 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

12 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

12 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

6 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

8 hours ago