✕

होम / बिजनेस / इस बड़ी Motor Manufacturing कंपनी ने किया बड़ा करार, यहां में स्थापित करेगी पहला कारखाना

इस बड़ी Motor Manufacturing कंपनी ने किया बड़ा करार, यहां में स्थापित करेगी पहला कारखाना

भारत की बड़ी Motor Manufacturing कंपनी ने दक्षिण भारत के एक राज्य के साथ निवेश की एक बड़ी डील की है, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से जल्‍द ही एक और नया प्‍लांट लगाया जाएगा. कंपनी तमिलनाडु में अपनी पहली व्‍हीकल मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट को लगाने के लिए 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी.  तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन और टाटा मोटर्स के ग्रुप CFO पी.बी.बालाजी ने समझौता पत्र (MOU) पर साइन किए. तमिलनाडु की नोडल एजेंसी इनवेस्टमेंट प्रमोशन एंड फेसिलिटेशन और टाटा मोटर्स समूह इस अवसर को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे.

प्लांट से 5 हजार नई नौकरियां होंगी सृजित

माना जा रहा है कि समूह के इस निवेश से अगले पांच साल में तमिलनाडु में रोजगार के 5,000 से अधिक अवसर आएंगे. तमिलनाडु सरकार अपने बयान में कहा, ‘टाटा समूह का कारखाना वेल्लूर के निकट रानीपेट जिले में स्थापित होगा. कारखाना तैयार करने पर 9,000 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे, जिससे अगले पांच साल में रोजगार के 5,000 से अधिक अवसर पैदा होंगे.’

सीएम स्‍टालिन ने कही यह बात

टाटा मोटर्स के साथ समझौता होने पर राज्‍य के सीएम एम के स्टालिन ने कहा कि राज्य ने भारत के 'बेजोड़' ऑटोमोबाइल केंद्र के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. एक ऐतिहासिक कदम में, टाटा मोटर्स ने वाहन मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट स्थापित करने के साथ ही नौ हजार करोड़ रुपये का निवेश करने और पांच हजार से अधिक नौकरियां पैदा करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.

कंपनी ने दी जानकारी

टाटा मोटर्स की ओर से समझौते के बाद बयान जारी किया गया. जिसमें कंपनी ने बताया कि उन्‍होंने तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता किया है. जिसके मुताबिक कंपनी राज्‍य में निवेश प्रोत्‍साहन और प्‍लांट के लिए राज्‍य के साथ मिलकर आगे बढ़ते हुए काम करेगी. कंपनी की योजना अगले पांच सालों में नौ हजार करोड़ रुपये के निवेश की है. हालांकि कंपनी की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि तमिलनाडु के नए प्‍लांट में किस तरह के वाहनों को बनाया जाएगा.

कई राज्यों में टाटा के मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट

भारत की बात करें तो टाटा समूह का कारखाना कर्नाटक के धारवाड़ जिले में पहले ही है. जमशेदपुर (झारखंड), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), पंतनगर (उत्तराखंड) और साणंद (गुजरात) में भी कंपनी के कारखाने हैं. टाटा मोटर्स ने हाल में ही 10 लाख कारों का उत्‍पादन करने की उपलब्धि को हासिल किया है. कंपनी ने गुजरात के साणंद प्‍लांट में कुछ समय पहले ही अपनी 10 लाख कार का उत्‍पादन किया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

19 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

20 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

22 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.