✕

होम / बिजनेस / गर्मियों से पहले इस विमान कंपनी ने उठाया ये बड़ा कदम, सुरक्षित किया ऑर्डर

गर्मियों से पहले इस विमान कंपनी ने उठाया ये बड़ा कदम, सुरक्षित किया ऑर्डर

स्‍पाइसजेट ने हाल ही में तीन विवादों का समाधान किया है जिससे कंपनी एयरफ्रेम और इंजन सहित करोड़ों रुपये बचाने में भी कामयाब हुई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गर्मियों के मौसम में बढ़ने वाली आवाजाही को देखते हुए विमान कंपनी स्‍पाइसजेट ने अपनी फ्रीक्‍वेंसी बनाए रखने के लिए 10 विमानों को लेकर लीज एग्रीमेंट फाइनल कर दिया है. कंपनी के इस कदम से उसकी फ्लीट और मजबूत हो जाएगी. स्‍पाइसजेट ने हाल ही में अपने कई पुराने विवादों का अंत भी किया है जिससे उसने अच्‍छा अमाउंट सेव किया है. कंपनी को इस समझौतों से 3 एयरफ्रेम भी मिले हैं. 

स्‍पाइसजेट ने इस पर क्‍या कहा? 
स्‍पाइसजेट ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि ये डील गर्मियों के मौसम की शुरुआत होते ही अपने यात्रियों के बेहतर सीमलैस सेवा मुहैया कराने के कंपनी के संकल्‍प को दिखा रही है. कंपनी का मानना है कि इससे गर्मियों के मौसम में जब यात्रियों की संख्‍या ज्‍यादा होती है उस वक्‍त हम अपने यात्रियों को और बेहतर सुविधा दे पाएंगे. 

स्‍पाइसजेट ने इस कंपनी के साथ किया है सौदा 
स्‍पाइसजेट ने हाल ही में 7 मार्च को इकोलोन आयरलैंड मेडिसन के साथ चल रहे विवाद के समाधान का ऐलान किया था. कंपनी ने 413 करोड़ रुपये के विवाद का समाधान किया था. इस समाधान के कारण कंपनी को 48 मिलियन डॉलर (398 करोड़) की बचत हुई और वो दो एयरफ्रेम का अधिग्रहण करने में भी कामयाब हुई. इसी तरह कंपनी ने हाल ही में क्रॉस ओशन पार्टनर्स के साथ 11.2 मिलियन डॉलर (93 करोड़ रुपये) के विवाद को सुलझाया, इसमें स्‍पाइसजेट को एक एयरफ्रेम और एक इंजन का हस्‍तांतरण हुआ. इसी तरह हुए तीसरा समझौता स्‍पाइसजेट और एयरकैप की सहायता प्राप्‍त  कंपनी सेलेस्टियल एविएशन ने आपसी सहमति से अपने 29.9 मिलियन (250 करोड़ रुपये) के विवाद को सुलझा लिया. इस डील में कंपनी ने 235 करोड़ रुपये बचाए. 

कंपनी कई संकटों का कर रही है सामना 
स्‍पाइसजेट एक ओर जहां अपने विवादों का समाधान कर रही है वहीं दूसरी ओर कई तरह के संकट से भी जूझ रही है. कंपनी को क्रेडिट सुइस को एक बड़ा अमाउंट का भुगतान भी करना पड़ा. कंपनी अदालत में भी इन परेशानियों का सामना कर रही है. इससे पहले दो अधिकारियों के इस्‍तीफे के बाद कंपनी के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली थी. गुरुवार को शेयर बाजार कंपनी का शेयर 54.11 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी के शेयर में 7 प्रतिशत से ज्‍यादा की ग्रोथ देखने को मिली.  

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार की आंधी में Paytm के शेयरों का भी हुआ नुकसान, Deadline से पहले जारी है गिरावट
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

19 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

19 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

22 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.