✕

होम / बिजनेस / इस AI Organization ने नियुक्त किया अपना नया CFO, जानें क्या है वजह?

इस AI organization ने नियुक्त किया अपना नया CFO, जानें क्या है वजह?

इस AI organization ने अपने संगठन को और मजबूती प्रदान करते हुए अपने नए CFO की नियुक्ति की है. नव नियुक्त CFO को Strategic Financial और आईटी (IT) के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ग्लोबल AI कंपनी फुलक्रम डिजिटल (Fulcrum Digital) ने अपने नए मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) की घोषणा कर दी है. स्ट्रैटेजिक फाइनेंशियल (Strategic Financial) और आईटी (IT) के क्षेत्र में दो दशक का अनुभव रखने वाले सतीश रघुनाथन को CFO की जिम्मेदारी मिली है. सतीश रघुनाथन के पास विप्रो (Wipro), एनसोनो (Ensono) और किन+कार्टा (Kin + Carta) जैसे संगठनों में काम करने का एक लंबा अनुभव है, उन्होंने वित्तीय रणनीतियों को आकार देने में प्रभावशाली भूमिका निभाई. उन्हें SaaS, डेटा सेंटर और क्लाउड सेवाओं, कंसल्टिंग और डिजिटल ट्रान्सफॉर्मेशन सहित अन्य क्षेत्रों में महारत हासिल की है.

22 वर्षों का लंबा अनुभव

सतीश रघुनाथन ने अपने 22 वर्षों से अधिक लंबे करियर में विभिन्न आर्थिक परिस्थितियों में वित्तीय क्षेत्रों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है. उनके नेतृत्व ने मोटीज लोन संकट और हाल के वैश्विक महामारी जैसे चुनौतीपूर्ण समयों में भी कंपनी को सहारा दिया है. एक विश्वसनीय सलाहकार के तौर पर सतीश ने विभिन्न कंपनियों के मर्जर, अधिग्रहण, और ज्वाइंट वेंचर्स जैसे परिवर्तनात्मक घटनाओं में मार्गदर्शन किया है.

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए Good News, इस ग्लोबल एजेंसी ने ग्रोथ रेट में की बढ़ोतरी

नई ऊंचाइयां छुएगा संगठन

फुलक्रम डिजिटल (Fulcrum Digital) के सीईओ धना कुमारसामी ने कहा कि हम अपनी नेतृत्व टीम में सतीश का स्वागत करते हुए बहुत उत्साहित हैं क्योंकि हम अपने प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग, डिजिटल सेवाओं और AI प्लेटफॉर्म को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की ओर अग्रसर हैं. सतीश रघुनाथन का अनुभव हमारे कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. हमें विश्वास है कि उनका नेतृत्व हमारी वित्तीय नींव, इनोवेशन को और मजबूत करेगा और सतत विकास को आगे बढ़ाएगा. 

बहुमुखी प्रतिभा के धनी है सतीश रघुनाथन

फुलक्रम डिजिटल के नव नियुक्त सीएफओ (CFO) सतीश रघुनाथन ने इस मौके पर कहा कि मैं विकास और इनोवेशन के इस महत्वपूर्ण चरण के दौरान फुलक्रम डिजिटल टीम में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं और टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं. सतीश रघुनाथन के पास सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट (CPA), एसोसिएट चार्टर्ड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) और चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) समेत कई क्वालिफिकेशन हैं. उनकी बहुमुखी प्रतिभा फुलक्रम डिजिटल (Fulcrum Digital) को आकार देने में सहायक होगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

12 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

12 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

13 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

15 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

13 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.