होम / बिजनेस / Incred Capital की लीडरशिप से जुड़े ये दो नाम, मिली ये जिम्‍मेदारी

Incred Capital की लीडरशिप से जुड़े ये दो नाम, मिली ये जिम्‍मेदारी

सुचित्रा के पास जहां 17 सालों से ज्‍यादा का अनुभव है वहीं दूसरी ओर फिलिप के पास इस क्षेत्र का दो दशक से ज्‍यादा का अनुभव है. दोनों अब तक कई देशों के कई प्रमुख बैंकों  में काम कर चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Incred Capital की लीडरशिप के साथ दो बड़े नाम शामिल हुए हैं. दोनों लोगों को कंपनी ने अलग-अलग भूमिका के लिए लिया है. इनमें सुचित्रा सुब्रमण्‍यम और फिलिप ऑर्ग्‍लर को कंपनी ने अपनी टीम में शामिल किया है. सुचित्रा के पास सेल और परचेज का एक बड़ा अनुभव है जबकि फिलिप के पास वित्‍तीय सेवाओं का 25 वर्षों से ज्‍यादा का अनुभव मौजूद है. 

कौन देखेगा क्‍या जिम्‍मेदारी? 
सुचित्रा सुब्रमण्‍यम को कंपनी में रिस्‍क प्रबंधन की जिम्‍मेदारी दी गई है, जबकि फिलिप आर्ग्‍लर को प्रोडक्‍ट डेवलपमेंट प्रमुख की जिम्‍मेदारी दी गई है. InCred के संस्थापक और ग्रुप सीईओ भूपिंदर सिंह ने कहा, इक्विटी डेरिवेटिव और प्रोडक्‍ट डेवलपमेंट संरचना में उनका अनुभव अमूल्य होगा क्योंकि हम विश्व स्तर पर भारतीय ग्राहकों को श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ के अनुरूप अल्फा उत्पन्न करने के लिए विशिष्ट नवीन रणनीतियों की पेशकश करने के अपने पथ पर आगे बढ़ रहे हैं.

क्‍या है सुचित्रा सुब्रमण्‍यम का अनुभव? 
सुचित्रा सुब्रमण्‍यम का 17 सालों का अनुभव में जिसमें वो अब तक कई क्षेत्रों में काम कर चुकी हैं. इनमें फाइनेंस, स्‍पैनिंग ट्रेडिंग, स्‍ट्रक्‍चरिंग एंड एडवाइजरी रोल से लेकर हर तरह के बाय साइड और सेल साइड एक्‍सपीरियंस उनके पास हैं. हाल ही में एचएसबीसी के साथ स्‍ट्रक्‍चर्ड प्रोडक्‍ट बिजनेस के साथ सीनियर स्‍पेशलिस्‍ट मैनेजर के रूप में काम कर रही थी. एसएचबीसी में वो साउथ ईस्‍ट एशिया की जिम्‍मेदारी देख रही थी. इस काम में वो ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार क्रॉस असेट स्‍ट्रक्‍चर्ड प्रोडक्‍ट सॉल्‍यूशन की सलाह देने का काम करती थी. इससे पहले वो बॉर्कले बैंक के साथ 10 साल तक स्‍ट्रक्‍चर्ड प्रोडक्‍ट को लेकर काम कर चुकी हैं. उससे पहले वो सिंगापुर ट्रेड एक्‍सचेंज में वो हेड प्रोडक्‍ट डेवलपमेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं. 

फिलिप के पास है कितना अनुभव? 
फिलिप ऑर्गलर के पास इस क्षेत्र का 25 वर्षों से ज्‍यादा का अनुभव है. वो इससे पहले बार्कलेज कैपिटल, डच बैंक, मिजोहो सिक्‍योरिटीज और रोकोज कैपिटल जैसी वित्‍तीय सेवाओं के साथ काम कर चुके हैं. मिजोहो सिक्‍योरिटीज में ग्‍लोबल स्‍ट्रक्‍चर्ड नोटस बिजनेस के प्रमुख रह चुके हैं. जबकि इससे पहले डच बैंक में इंटरेस्‍ट रेट स्‍ट्रक्‍चरिंग के निदेशक के तौर पर पद को संभाल चुके हैं. फिलिप टोक्‍यो यूनिवर्सिटी से मैथेमैटिकल फिलिक्‍स में ग्रेजुएट हैं जबकि वो गेज की कार्ल फ्रेंजेंस यूनिवर्सिटी से मैथेमैटिकल फिजिक्‍स में पोस्‍ट ग्रेजुएट कर चुके हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

21 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

23 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

23 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

21 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

23 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

23 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago