✕

होम / बिजनेस / पैसे कमाने के लिए रहें तैयार, IPO लाने जा रही है ये दो कंपनियां, SEBI के पास जमा किए पेपर

पैसे कमाने के लिए रहें तैयार, IPO लाने जा रही है ये दो कंपनियां, SEBI के पास जमा किए पेपर

शेयर बाजार में IPO में निवेश करके कमाई करने की तलाश में लोगों के लिए अच्छी खबर है. दो कंपनियों ने IPO लाने के लिए SEBI के पास अपने ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में IPO में निवेश करके कमाई करने की तलाश में लोगों के लिए अच्छी खबर है. दो कंपनियों ने IPO लाने के लिए SEBI के पास अपने ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए हैं. दक्षिण भारत में होटलों की मालिक और डेवलपर ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड ने IPO के माध्यम से 900 करोड़ रुपये जुटाने के लिए SEBI में आरंभिक दस्तावेज जमा कराए हैं. वहीं, HDFC Bank की कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDFC Financial Services) ने IPO के माध्यम से 12,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए SEBI में पेपर जमा कराए हैं.

ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड IPO

सेबी में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से इक्विटी शेयरों के नए निर्गम पर आधारित है और इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है. इससे प्राप्त 481 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग कर्ज भुगतान में किया जाएगा. वहीं, 412 करोड़ रुपये कंपनी को तथा 69 करोड़ रुपये इसकी प्रमुख सब्सिडियरी कंपनी एसआरपी प्रोसपेरिटा होटल वेंचर्स लिमिटेड को आवंटित किए जाएंगे. इसके अलावा 107.52 करोड़ रुपये का उपयोग प्रवर्तक ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड (BEL) से भूमि का अविभाजित हिस्सा खरीदने के लिए किया जाएगा, और शेष राशि का उपयोग अधिग्रहण, अन्य रणनीतिक पहलों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा. 

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज IPO

SEBI में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित IPO 2,500 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तक एचडीएफसी बैंक द्वारा 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (OFS) का संयोजन है. वर्तमान में, HDFC Bank के पास एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में 94.36 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो बैंक की एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) इकाई है. कंपनी ने अपने टियर-1 पूंजी आधार को मजबूत करने के लिए नए निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग करने का प्रस्ताव रखा है. यह व्यवसाय वृद्धि को समर्थन देने के लिए अतिरिक्त उधार सहित भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं का समर्थन करेगा.

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज को सूचीबद्ध करने का निर्णय भारतीय रिजर्व बैंक के अक्टूबर, 2022 में लिए आदेश के बाद लिया गया है, जिसके तहत ऊपरी स्तर की एनबीएफसी को तीन साल के भीतर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना आवश्यक है. इसी महीने एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने अपनी अनुषंगी कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज से संबंधित 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) सहित 12,500 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री को मंजूरी दी थी. प्रस्तावित आईपीओ के बाद, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लागू नियमों के प्रावधानों के अनुपालन में बैंक की सब्सिडियरी कंपनी बनी रहेगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

3 hours ago