होम / बिजनेस / Share Market में आ रहे हैं ये तीन IPO, निवेशकों के लिए कमाई का जबरदस्त मौका

Share Market में आ रहे हैं ये तीन IPO, निवेशकों के लिए कमाई का जबरदस्त मौका

पिछले कुछ महीनों से हर हफ्ते कंपनियां अपना IPO ला रही हैं. इस बार भी 2 कंपनियों के IPO आ रहे हैं, आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साल 2024 में आईपीओ (IPO) मार्केट पूरी गुलजार है. साल 2024 में अब तक कई आईपीओ मार्केट में दस्‍तक दे चुके हैं. इनमें से कुछ IPO ने निवेशकों को खूब कमाई कराई है तो कुछ में पैसा लगाने वालों को घाटा हुआ है. इस सप्‍ताह में भी 2 नए आईपीओ (IPO) चाथा फूड्स (Chatha Foods) और विश्वास एग्री सीड्स (Vishwas Agri Seeds) में पैसा लगाने का मौका आपको मिलेगा. इसके साथ ही रेखा झुनझुनवाला की समर्थित कंपनी भी बाजार में बहुत जल्द आईपीओ लेकर आने वाली है.

चाथा फूड्स IPO

चाथा फूड्स (Chatha Foods) के आईपीओ को निवेशक 19 मार्च से 21 मार्च तक सब्सक्राइब कर सकते हैं. यह एक फ्रोजन फूड प्रोसेसर है. चाथा फूड्स होरेका सेगमेंट (HoReCa segment) यानी होटल, रेस्तरां और कैफे/कैटरिंग की डोमिनोज(Dominos), सब-वे(Subway), कैफे कॉफी डे(Cafe Coffee Day) और वोक एक्सप्रेस(Wok Express) जैसी दिग्गज कंपनियों को सर्विस देता है. चाथा फूड्स का IPO पूरी तरह से 59.62 लाख शेयरों की फ्रेश इक्विटी बिक्री है. कंपनी का आईपीओ के जरिए 34 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान जिसका प्राइस बैंड 53-56 रुपये के बीच है. निवेशक एक लॉट में 2000 शेयरों के लिए और फिर मल्टीपल में कई शेयरों में बोली लगा सकते हैं.

विश्वास एग्री सीड्स (Vishwas Agri Seeds)

विश्वास एग्री सीड्स (Vishwas Agri Seeds) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21 मार्च को खुलेगा और 26 मार्च को बंद होगा. इसका आईपीओ SME (स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज) में आ रहा है. विश्वास एग्री बीजों के प्रोसेसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से जुड़ी है. पिछले साल जुलाई में कंपनी ने गोदाम और कोल्ड स्टोरेज का कामकाज भी शुरू किया. विश्वास एग्री सीड्स का इश्यू पूरी तरह से 30 लाख शेयरों की एक फ्रेश इक्विटी बिक्री है जिसका प्राइस बैंड 86 रुपये प्रति शेयर है, इसमें करीब 26 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है, निवेशक एक लॉट में कम से कम 1600 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं.

बाजार स्टाइल रिटेल का भी आएगा IPO

रेखा झुनझुनवाला समर्थित बाजार स्टाइल रिटेल (Bazar Style Retail) भी बहुत जल्द शेयर बाजार में IPO लेकर आने वाली है. कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर यानी SEBI के पास पेपर्स जमा कर दिए हैं. कंपनी ने फंड जुटाने के लिए IPO यानी कि इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग के लिए दस्तावेज फाइल किए हैं. DRHP के मुताबिक, इस आईपीओ में 185 करोड़ रुपए की फ्रेश इक्विटी शामिल है. इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि आईपीओ (IPO) के जरिए ऑफर फॉर सेल को भी इश्यू किया जाएगा. कंपनी की ओर से सेबी के पास दर्ज दस्तावेज के मुताबिक, कंपनी 1.68 करोड़ रुपए के ऑफर फॉर सेल को भी लेकर आ रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

1 hour ago

फर्स्टक्राई समर्थित स्वारा बेबी लाएगी ₹1,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किया DRHP

स्वारा बेबी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और फेमिनिन हाइजीन सेगमेंट में कई प्रोडक्ट बनाती है.

1 hour ago

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

2 hours ago

शिप रीसाइक्लिंग में दुनिया का हब बनेगा भारत, ₹76,000 करोड़ की योजना से 16,000 जहाजों का लक्ष्य

भारत और यूरोपीय संघ ने यूरोपीय शिप रीसाइक्लिंग रेगुलेशन (EUSRR) के तहत भारतीय शिप रीसाइक्लिंग यार्ड्स को मान्यता दिलाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की.

3 hours ago

गोल्ड लोन में तेज उछाल पर नजर रखना जरूरी, फिर भी NBFC सेक्टर मजबूत: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के विश्लेषण में एलारा सिक्योरिटीज ने कहा है कि NBFC क्षेत्र की परिसंपत्ति गुणवत्ता, पूंजी स्थिति और ऋण वसूली मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

2 hours ago

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

1 hour ago

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल

7 hours ago