✕

होम / बिजनेस / मार्केट में गिरावट के बाद भी ये 5 शेयर बने रॉकेट, लगा अपर सर्किट

मार्केट में गिरावट के बाद भी ये 5 शेयर बने रॉकेट, लगा अपर सर्किट

शेयर बाजार के लिए सोमवार शुभ साबित नहीं हुआ. इस दौरान बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) इस सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. अधिकांश दिग्गज कंपनियों के शेयर भी बाजार में आई इस आंधी में गिर गए. टाटा मोटर्स, विप्रो, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा और HDFC बैंक जैसे बड़े शेयर लाल निशान पर बंद हुए, लेकिन कुछ पैनी स्टॉक्स ऐसे भी रहे जिन्हें बाजार की आंधी हिला तक नहीं पाई. इन शेयरों में गिरावट वाले बाजार में भी अपर सर्किट लगा.

इन्होंने मारी लंबी छलांग
Surbhi Industries के शेयर सोमवार को 5 परसेंट के अपर सर्किट पर कारोबार कर रहे थे. 4.42 रुपए पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 21.43% ऊपर चढ़ चुका है. जबकि इस साल अब तक इसने 54.01% का रिटर्न दिया है. यानी इसमें निवेश करने वाले चंद दिनों में ही मालामाल हो गए हैं. कल यानी सोमवार को इस शेयर ने अपना 52 वीक का नया हाई रिकॉर्ड 4.42 रुपए बनाया. इसी तरह, Setco Automotive के शेयर भी कल निवेशकों की झोली भर गए. सत्र की शुरुआत के कुछ समय बाद ही इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया. 9.75 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 दिनों में 20.37% चढ़ चुका है.

19.59% की शानदार तेजी
Wagend Infra Venture के शेयर ने तो कल के गिरावट वाले बाजार में रिकॉर्ड तोड़ छलांग लगाई. यह 19.59% की बढ़त के साथ 1.16 रुपए पर बंद हुआ. इसका बीते 5 दिनों का रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है. इस दौरान, इसने 23.40% की बढ़त हासिल की है. TCI Finance के निवेशकों के चहरे भी कल खिले नजर आए. कंपनी का शेयर 5% के अपर सर्किट पर कारोबार करता रहा. 5.55 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर ने 2024 में अब तक अपने निवेशकों को 35.37% का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 6.10 रुपए है. 

ये शेयर भी कर रहा कमाल
इसी तरह, टीमो प्रोडक्शंस एचक्यू लिमिटेड (Teamo Productions HQ Ltd) के शेयरों में कल मजबूती देखी गई. कंपनी के शेयर लंबी छलांग के साथ 1.30 रुपए पर बंद हुए. वैसे ये उछाल इस शेयर के लिए कोई नई नहीं है. पिछले कुछ सत्रों से इसमें लगातार अपर सर्किट लग रहा है. दरअसल, बीते बुधवार को कंपनी ने 2024 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की थी, इसके बाद से टीमो प्रोडक्शंस एचक्यू लिमिटेड के शेयर रॉकेट बने हुए हैं. यह स्मॉल-कैप स्टॉक 5, 8 और 9 अप्रैल को भी अपर सर्किट छू चुका है. इस शेयर का 52-वीक का हाई लेवल 3.32 रुपए है. जबकि कंपनी का मार्केट कैप 107 करोड़ रुपए है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

3 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

4 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

4 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

7 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

7 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

7 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

3 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

4 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

4 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

8 hours ago