✕

होम / बिजनेस / 'मोदी की गारंटी' से ये शेयर आपको बना देंगे करोड़पति!

'मोदी की गारंटी' से ये शेयर आपको बना देंगे करोड़पति!

अगर एक बार फिर से लोग बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार को चुनते हैं तो किन सेक्टर में किन कंपनियों के शेयरों पर असर पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है. बीजेपा का घोषणा पत्र दरअसल, विकसित भारत के निर्माण और सबका साथ, सबका विकास के पीएम मोदी के विजन पर आधारित है. मोदी की गारंटी से इन शेयरों को मिलेगा फायदा मिलेगा. अगर एक बार फिर से लोग बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार को चुनते हैं तो बीजेपी इस विजन लागू करती है तो किन सेक्टर में किन कंपनियों के शेयरों पर असर पड़ सकता है आइए जानते हैं.

इंफ्रा डेवलपमेंट पर फोकस

केंद्र की भाजपा सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर काफी जोर दिया है और देश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की घोषणा की है. केंद्र सरकार का यह महत्वाकांक्षी एजेंडा उन कंपनियों के लिए शानदार अवसर पैदा कर सकता है जो कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग और संबंधित सेक्टर में कामकाज करती हैं. शेयर बाजार के इस सेगमेंट में कामकाज करने वाली कंपनियों के शेयर मोदी सरकार की जीत के बाद अच्छी तेजी देख सकते हैं.

आवास योजना पर बीजेपी का फोकस

केंद्र सरकार के घोषणा पत्र के हिसाब से गरीबों के लिए तीन करोड़ और पक्के मकान बनाने के लिए बैंक और हुडको जैसी कंपनियों के साथ स्टील कारोबार की दिग्गज कंपनियां, एनबीएफसी और सीमेंट जैसी कंपनियों के शेयर में अच्छी तेजी देखी जा सकती है.

टूरिज़्म पर फोकस बढ़ा

इंडियन होटल्स, एविएशन और क्रेडिट कार्ड कंपनियों के लिहाज से भी यह घोषणा पत्र पॉजिटिव हो सकता है. एपीएल अपोलो (APL Apollo), जेटीएल (JTL), सूर्या (Surya), हाईटेक (Hitech) जैसी कंपनियां रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए काम करती हैं जिनके शेयरों में भी अच्छी तेजी देखी जा सकती है.

ईवी और इलेक्ट्रिक बस पर ज़ोर

इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली टाटा मोटर्स (Tata Motors), टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) और श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) एवं चोला (Chola) जैसी कंपनियों के शेयरों पर भी इसका पॉजिटिव असर देखा जा सकता है. PM ई-बस योजना का फायदा Ashok Leyland, Tata Motors, JBM Auto, Olectra Greentech जैसी कंपनियों को मिलने वाला है. ऑटो पार्ट्स सप्लायर और मुद्रा लोन से जुड़ी कंपनियों पर भी मोदी सरकार की जीत का अच्छा असर देखा जा सकता है.

NBFC भी हैं फोकस में

MSMEs के लिए कामकाजी पूंजी जुटाने के हिसाब से श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Fianace) जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी आ सकती है. गेल (GAIL), पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG), आईजीएल (IGL), महानगर गैस (Mahanagar Gas), गुजरात गैस (Gujrat Gas), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और वेल्सपन कॉर्प (Welspun Corp), महाराष्ट्र सीमलेस (Maharashtra Seamless), रत्नमनी मेटल (Ratnamani Metals) जैसी कंपनियों के शेयरों में भी तेजी आ सकती है.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर ज़ोर

एस्कॉर्ट कुबोटा (Escorts Kubota) और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के साथ NBFC के लिए भी भाजपा का यह घोषणा पत्र पॉजिटिव रह सकता है. केंद्र सरकार के हर घर जल स्कीम की वजह से जिंदल शॉ (Jindal Saw), वैल्सपन कॉर्प (Welspun Corp), इलेक्ट्रो स्टील कास्टिंग (Electrosteel Castings), हाईटेक, जेटीएल इंडस्ट्रीज, सूर्या और एपीएल अपोलो ट्यूब्स के शेयरों में तेजी आ सकती है. डिवीज लैब, सिंजीन, एमी ऑर्गेनिक जैसी कंपनियों के शेयरों के साथ डाबर, इमामी, बजाज कंज्यूमर और एचयूएल, कोलगेट और ब्रिटानिया जैसे शेयरों में भी तेजी आ सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

2 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

2 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

3 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

6 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

6 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

6 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

2 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

2 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

3 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

7 hours ago