होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों पर दांव लगाने से हो सकती है एक्स्ट्रा कमाई की इच्छा पूरी!
Stock Market: आज इन शेयरों पर दांव लगाने से हो सकती है एक्स्ट्रा कमाई की इच्छा पूरी!
शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी सटीक तौर पर कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार मंगलकारी रहा. सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन लाइन पकड़कर चलते रहे और कारोबार की समाप्ति पर बढ़त के साथ बंद हुए. इस दौरान, सन फार्मा, ITC, बजाज फाइनेंस, टाइटन, नेस्ले, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक आदि के शेयरों में तेजी दिखाई दी. यह लगातार तीसरा सत्र रहा जब बाजार में निवेश करने वालों के चेहरे पर खुशी नजर आई, क्योंकि मार्केट शुरुआती बढ़त कायम रखने में कामयाब रहा. BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 152.12 अंक चढ़कर 65,780.26 और NSE का निफ्टी 46.10 अंक की बढ़त के साथ 19,574.90 पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
MACD का ये है रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Bank of India, CDSL, BPCL Dish TV और NHPC में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफा कमाने की संभावना मौजूद है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. अब जानते हैं कि MACD के मुताबिक आज किन शेयरों में मंदी देखने को मिल सकती है. आज Gland Pharma के साथ-साथ Lyka Labs, Time Technoplast, Tips Industries और SH Kelkar में गिरावट की आशंका है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.
इनमें है मजबूत खरीदारी
अब यह भी जान लेते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. मजबूत खरीदारी वाले शेयरों में Raymond, MMTC, KIOCL, IRFC और Devyani International का नाम शामिल है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है जबकि कुछ उसके करीब हैं. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि निवेशक इन शेयरों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें बिकवाली का दबाव है, यानी निवेशकों की दिलचस्पी अब उनमें ज्यादा दिखाई नहीं दे रही है. इस लिस्ट में Penta Gold, Allcargo Terminals, GNA Axles, Sanco Industries और Shrenik का नाम शामिल है.
टैग्स