होम / बिजनेस / बॉन्‍ड के जरिए 2000 करोड़ से ज्‍यादा जुटाने जा रही हैं ये पांच कंपनियां

बॉन्‍ड के जरिए 2000 करोड़ से ज्‍यादा जुटाने जा रही हैं ये पांच कंपनियां

सभी कंपनियों को बॉन्‍ड के जरिए बाजार से पैसा जुटाना बैंकों से लोन लेने के मुकाबले ज्‍यादा फायदेमंद नजर आता है. उन्‍हें ये बैंकों की शर्त के मुकाबले ज्‍यादा फायदेमंद और सुलभ तरीका दिखता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तेजी से बढ़ते बाजार में शेयर बाजार के सकारात्‍मक रुख को देखते हुए अलग-अलग कंपनियां बाजार से पैसा जुटाने में लगी हैं. इसी कड़ी में आज बाजार से पांच कंपनियां अपने बॉन्‍ड के जरिए 2000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की राशि जुटाने जा रही हैं. इन पांच कंपनियों में मणप्‍पुरम फाइनेंस, स्‍पंदना स्‍फूर्ति फाइनेंशियल सर्विसेज, शीला फोम, बेलस्‍टार माइक्रोफाइनेंस, और इकैप इक्विटी जैसी कंपनियां शामिल हैं. ये कंपनियां 5 अक्‍टूबर को 2198 करोड़ रुपये के बांड जारी कर रही हैं. 

ये कंपनियां जुटाएंगी इतने करोड़
मणप्‍पुरम फाइनेंस बाजार में अपने दो बॉन्‍ड ला रही है. इनमें पहला वो है जो 539 दिन में मैच्‍योर होगा और दूसरा वो है जो 724 दिन में मैच्‍योर होगा. कंपनी अपने इन दोनों बॉन्‍ड के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. इसी तरह स्‍पंदना स्‍फूर्ति दो बॉन्‍ड लेकर आ रही है. इनमें पहला बॉन्‍ड 17 महीने और 18 दिन का है जबकि दूसरा बॉन्‍ड 23 महीने और 16 दिन का है. कंपनी ने अपने इन दो बॉन्‍डस के जरिए 70 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्‍य रखा है. वहीं गद्दे बनाने वाली कंपनी स्‍लीपवेल भी अपने 36 महीने में मैच्‍योर होने वाले बॉन्‍ड लेकर बाजार में आ रही है. कंपनी का लक्ष्‍य बाजार से 725 करोड़ रुपये जुटाने का है. इन बॉन्‍ड्स को AA रैंकिंग दी गई है. इसी तरह बेलस्‍टार माइक्रोफाइनेंस 30 महीने के बॉन्‍ड के जरिए 283 करोड़ और 17 महीने के बॉन्‍ड के जरिए 40 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. 

आखिर क्‍या होते हैं बॉन्‍ड्स? 
बॉन्‍ड कम ब्‍याज पर बाजार से कंपनी के विकास के लिए पैसा जुटाने का एक बेहतरीन साधन है. बॉन्‍ड कंपनियों को काम करने की अधिक स्‍वतंत्रता भी देते हैं. इसे वो शर्तों के साथ आने वाले बैंक के लोन के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर समझते हैं. इसलिए कंपनियां ज्‍यादातर बॉन्‍ड के जरिए पैसा जुटाने को प्राथमिकता देती हैं. इन बॉन्‍ड्स की बिक्री बीएसई के इलेक्‍ट्रानिक प्‍लेटफॉर्म पर होती है. 

कई अन्‍य कंपनियों ने भी जुटाए हैं पैसे 
सिर्फ यही पांच कंपनियां ही नहीं, 4 अक्‍टूबर को जेएम फाइनेंशियल एसेट कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी मारवाड़ी शेयर्स एंड फाइनेंस और एनएनपी कंस्‍ट्रक्‍शन प्राइवेट लिमिटेड ने बाजार से 731 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इसी तरह वर्ष 2021 में अडानी समूह से लेकर कई अन्‍य कंपनियां बाजार से बॉन्‍ड के जरिए पैसा जुटा चुकी हैं.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO: ₹545-574 का प्राइस बैंड तय, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू

SBI Funds Management ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का विशेष डिस्काउंट भी दे रही है.

59 minutes ago

SIP का बढ़ता क्रेज: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, छोटे राज्यों ने मारी बाजी

AMFI की रिपोर्ट बताती है कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूचुअल फंड AUM का 65% से अधिक हिस्सा खुदरा निवेशकों के पास है.

1 hour ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

2 hours ago

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

2 hours ago

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

17 hours ago

बड़ी खबरें