✕

होम / बिजनेस / 1 अप्रैल से होने जा रहे हैं ये पांच बदलाव, आपने किए या नहीं….

1 अप्रैल से होने जा रहे हैं ये पांच बदलाव, आपने किए या नहीं….

इन बदलावों में आपके आधार कार्ड से लेकर क्रेडिट कार्ड और आपके गैस सिलेंडर के दामों का तय होना शामिल है. इनमें एक अन्‍य महत्‍वपूर्ण बदलाव भी शामिल है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वैसे तो अब हर महीने की एक तारीख को कोई न कोई बदलाव होता है, लेकिन बदलावों की इस कड़ी में अप्रैल हमेशा से ही काफी अहम रहा है. क्‍योंकि इस दिन से अगले वित्‍त वर्ष की शुरुआत होती है ऐसे में इस बार भी एक अप्रैल से कई बदलाव होने जा रहे हैं. इन बदलावों में आपके आधार पैन के लिंक से लेकर क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई अहम नियम शामिल हैं. हम आपको पांच अहम काम बताने जा रहे हैं. अगर आपने अभी तक नहीं किए हैं तो जरूर कर लें. 

फास्‍टैक में ये करना है आपको अपडेट 
क्‍या आपके पास फास्‍टैग है, अगर हां तो आपको 31 मार्च तक उसका केवाईसी अपडेट करना है. अगर आपके उसका केवाईसी अपडेट नहीं किया तो आपका फास्‍टैग डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा. फास्‍टैग के डिएक्टिवेट होने की स्थिति में आप भुगतान नहीं कर पाएंगे. ऐसे आपको 31 मार्च तक अपना केवाईसी अपडेट करना बेहद जरूरी है. 

EPFO में होने जा रहा है ये बदलाव 
अभी तक होता ये था कि आप कहीं नौकरी कर रहे होते थे और बदल लेते थे तो अपने ईपीएफओ खाते को नई कंपनी के साथ एड करने के लिए आपको आवेदन देना होता था. लेकिन अब ऐसे किसी आवेदन की जरूरत नहीं होगी. ईपीएफओ खुद ही आपके खाते को नई कंपनी को ट्रांसफर कर देगी. 

क्‍या बढ़ने वाले हैं गैस के दाम? 
महिने की पहले तारीख को कई तरह के बदलाव होते हैं. इनमें सबसे अहम है आपकी रसोई में इस्‍तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर. एलपीजी सिलेंडर के दामों में 1 तारीख को बदलाव होता है. कभी कीमतें बढ़ती हैं तो कभी कम होती हैं. लेकिन क्‍योंकि लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है तो ऐसे में कीमतों में इजाफा होने की संभावना कम ही जताई जा रही है. 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होने जा रहा है. 

आधार से लिंक करा लें पेन 
आधार से पैन कार्ड को लिंक कराने के लिए अब तक सरकार की ओर से कई डेडलाइन जारी की जा चुकी हैं. सरकार की ओर से कहा गया है कि इसे लिंक कराना बेहद अनिवार्य है. ऐसे में सरकार की ओर से अब तक कई डेडलाइन जारी की जा चुकी हैं, लेकिन इस बार इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च है. अगर आपने तब तक अपना आधार कार्ड, पैन से लिंक नहीं कराया तो तो आपका पैन निष्क्रिय हो सकता है. एक बार निष्क्रिय होने के बाद आप उसको दोबारा सक्रिय करते हैं तो आपको 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा. इसलिए जुर्माने से बचने के लिए आप आसानी से घर बैठे इस काम को कर सकते हैं. 

क्‍या आपके पास भी है क्रेडिट कार्ड 
अगर आपके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है और आप उससे किराए का भुगतान करते हैं तो अब आपको उस पर रिवार्ड प्‍वॉइंट नहीं मिलेगे. पहले ऐसा करने पर आपको रिवार्ड प्‍वॉइंट मिला करते थे. आने वाले दिनों में कई बैंक इस नियम को लागू कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: भारत की इस नामी आईटी कंपनी पर लगे रंगभेद के आरोप, यहां पहुंचा मामला

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

7 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

7 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

10 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.