होम / बिजनेस / जिस मंदिर में विराज रहे हैं राम लला, उसमें इन कंपनियों का भी लगा है पसीना 

जिस मंदिर में विराज रहे हैं राम लला, उसमें इन कंपनियों का भी लगा है पसीना 

करोड़ों रामभक्तों की मुराद आज पूरी हो गई है. अयोध्या के भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आज हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सहित तमाम दिग्गज हस्तियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं. बरसों बाद अयोध्या में राम मंदिर की मुराद पूरी हो रही है, इसलिए आज पूरा देश दिवाली मनाएगा. इस भव्य मंदिर को बनाने में करीब 1800 करोड़ रुपए की लागत आई है. खासबात ये है कि उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार ने इसके लिए कोई राशि नहीं दी है. दुनियाभर के राम भक्तों से मिले चंदे से राम मंदिर का निर्माण किया गया है. हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद यह जानकारी दी थी.  

सालों-साल तक रहेगी मजबूती 
अयोध्या राम मंदिर का निर्माण इंजीनियरिंग और इन्फ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Larsen & Toubro (L&T) ने किया है. बताया जा रहा है कि राम मंदिर की नींव इतनी मजबूत बनाई गई है कि सालों तक यह आंधी, तूफान, भूकंप और बाढ़ से सुरक्षित रहेगा. खास बात ये है कि इसमें लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया है. L&T ने देश-विदेश में कई अहम प्रोजेक्ट पूरे किए हैं. गुजरात में सरकार पटेल की मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी', अहमदाबाद में दुनिया सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, राउरकेला में दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम और मुंबई का 'अटल सेतु' L&T ने ही बनाया है. जानकारी के मुताबिक, L&T ने मंदिर के निर्माण के लिए कोई पैसा नहीं लिया है.

ये भी पढ़ें - केवल आस्था का ही प्रतीक नहीं है Ram Mandir, यूपी की आर्थिक सेहत भी होगी मजबूत

इन्होंने भी दिया है योगदान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम मंदिर के निर्माण में कुछ दूसरी कंपनियों ने भी योगदान दिया है. उदाहरण के तौर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए टाटा कंसल्टिंग इंजीनियरर्स लिमिटेड की सेवाएं ली थीं. टाटा समूह की इस कंपनी को इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स मैनेज करने का लंबा अनुभव है. 1962 में स्थापित की गई इस कंपनी ने 60 से अधिक देशों में 11,000 से अधिक प्रोजेक्ट्स को इंजीनियरिंग सेवाएं दी हैं. इसी तरह, राम मंदिर के लिए मिट्टी की टेस्टिंग और एनालिसिस की जिम्मेदारी सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CBRI) ने निभाई है. यह इंस्टीट्यूट 2020 की शुरुआत से ही राम मंदिर से जुड़ा रहा है. राम मंदिर के स्ट्रक्चरल डिजाइन और मंदिर की फाउंडेशन के डिजाइन का काम इसी संस्थान ने किया है.

NGRI ने निभाई अहम भूमिका
वहीं, नेशनल जियोफिजिक्स रिसर्च इंस्टीट्यूट (NGRI) ने राम मंदिर के निर्माण स्थल के जियोलॉजिकल मेकअप को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. NGRI ने एडवांस्ड जियोफिजिकल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए राम मंदिर के निर्माण स्थल की हर परत का बारीकी से अध्ययन किया और संभावित जोखिमों की पहचान कर निर्माण में जुटी टीम को सुझाव दिए. इन सुझावों से प्रोजेक्ट के रास्ते में आने वाली संभावित अड़चनों को दूर करने में मदद मिली और आज एक भव्य राम मंदिर का निर्माण हो सका. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

15 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

15 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

16 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

12 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

16 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

15 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

15 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

16 hours ago