होम / बिजनेस / रिलायंस की झोली में आई सोलर की ये बड़ी कंपनी, इस राज्य में होगी सोलर प्लांट की स्थापना

रिलायंस की झोली में आई सोलर की ये बड़ी कंपनी, इस राज्य में होगी सोलर प्लांट की स्थापना

 रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटिड ने मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के तहत एमएसईबी सोलर एग्रो पावर लिमिटिड से दो सोलर कंपनियों के शेयर पर 100 प्रतिशत अधिग्रहण की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटिड ने MSKVY (मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना) 19th सोलर एसपीवी लिमिटिड और MSKVY 22nd सोलर एसपीवी लिमिटिड में 100 प्रतिशत इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है. ये शेयर एमएसईबी सोलर एग्रो पावर लिमिटिड से खरीदे जाने वाले हैं. इस सौदे से रिलायंस बड़ी संख्या में सोलर प्लांट स्थापित करने पर काम करेगी. आपको बता दें, रिलायंस देश में बड़े स्तर पर सोलर एनर्जी, रिन्युएबल एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में निवेश करने जा रही है. एक्सपर्ट्स के अनुसार इस अधिग्रहण का असर रिलायंस के शेयर पर भी पड़ेगा. इनमें तेज उछाल आ सकता है.   

यहां होगी सोलर की स्थापना

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि यह कदम मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना (MSKVY) 2.0 के तहत महाराष्ट्र के अलग अलग स्थानों में फैली 128 मेगावाट की कुल सोलर कैपेसिटी की स्थापना के लिए कंपनी को दिए गए टेंडर की शर्तों के अनुरूप है. एमएसईबी सोलर एग्रो पावर लिमिटिड ने अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ट्रांजेक्शन के बारे में डिटेल की योजना बनाई है. अधिग्रहण अप्रैल 2024 के अंत कर पूरा होने की उम्मीद है. 

रिलायंस बना रही गीगा काम्प्लैक्स
मुकेश अंबानी की रिलासंय इंडस्ट्रीज इस साल की दूसरी छमाही में नवीन ऊर्जा गीगा काम्प्लैक्स शुरू करेगी. रिलायंस गुजरात के जामनगर में 5,000 एकड़ क्षेत्र में गीगा काम्प्लैक्स बना रही है. इसमें फोटोवॉल्टिक पैनल, ईंधन सेल प्रणाली, हरित हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए पांच गीगा कारखाने शामिल हैं.

इस कंपनी से लिए शेयर
रिलायंस मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के तहत एमएसईबी सोलर एग्रो पावर लिमिटिड से शेयर खरीदेगी. एमएसईबी सोलर एग्रो पावर लिमिटेड मुंबई में स्थापित एक साल पहले शुरू हुई सोलर कंपनी है, जो 31 मई 2023 को MCA के साथ निगमित हुई. एमएसईबी सोलर एग्रो पावर लिमिटेड सार्वजनिक कंपनी की श्रेणी में सूचीबद्ध है और राज्य सरकार की कंपनी के रूप में वर्गीकृत है. यह कंपनी रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी), आरओसी-मुंबई में 25,00,00,000 रुपये की अधिकृत शेयर पूंजी और 21,00,00,000 रुपये की चुकता पूंजी के साथ पंजीकृत है. कंपनी में 4 निदेशक व प्रमुख प्रबंधन व्यक्तिगत चन्द्रशेखर आनंद गाद्रे , बालासाहेब बाबूराव थीटे, आभा शुक्ला, सुबोध रमेशरावजी जरे हैं.  

इस सौदे पर ब्रोकरेज फर्म ने कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सौदे के बाद रिलायंस के शेयर की कीमत 3,400 रुपये तक जा सकती है. बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 2909.90 रुपये पर बंद हुए थे. वहीं, अब सोमवार तक बाजार बंद रहेगा.  
  
टैग्स
सम्बंधित खबरें

शिप रीसाइक्लिंग में दुनिया का हब बनेगा भारत, ₹76,000 करोड़ की योजना से 16,000 जहाजों का लक्ष्य

भारत और यूरोपीय संघ ने यूरोपीय शिप रीसाइक्लिंग रेगुलेशन (EUSRR) के तहत भारतीय शिप रीसाइक्लिंग यार्ड्स को मान्यता दिलाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की.

1 hour ago

गोल्ड लोन में तेज उछाल पर नजर रखना जरूरी, फिर भी NBFC सेक्टर मजबूत: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के विश्लेषण में एलारा सिक्योरिटीज ने कहा है कि NBFC क्षेत्र की परिसंपत्ति गुणवत्ता, पूंजी स्थिति और ऋण वसूली मजबूत बनी हुई है.

2 hours ago

5,000 करोड़ रुपये की ग्रीन स्टील योजना लाएगी केंद्र सरकार, कार्बन उत्सर्जन घटाने पर रहेगा जोर

इस योजना के तहत इस्पात उत्पादन में स्वच्छ तकनीकों और वैकल्पिक कच्चे माल के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि उद्योग के कार्बन फुटप्रिंट को कम किया जा सके.

4 hours ago

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल

4 hours ago

SBI का बड़ा डिजिटल अपग्रेड! YONO ऐप में जुड़े AI फीचर्स, अब एक प्रक्रिया में खुलेंगे 3 अकाउंट

SBI ने YONO प्लेटफॉर्म पर 3-इन-1 डिजिटल ऑनबोर्डिंग सुविधा शुरू की है. इससे ग्राहक एक ही प्रक्रिया में सेविंग अकाउंट, डीमैट अकाउंट और SBI Cap Securities के साथ ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकेंगे.

6 hours ago

बड़ी खबरें

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल

4 hours ago

शिप रीसाइक्लिंग में दुनिया का हब बनेगा भारत, ₹76,000 करोड़ की योजना से 16,000 जहाजों का लक्ष्य

भारत और यूरोपीय संघ ने यूरोपीय शिप रीसाइक्लिंग रेगुलेशन (EUSRR) के तहत भारतीय शिप रीसाइक्लिंग यार्ड्स को मान्यता दिलाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की.

1 hour ago

गोल्ड लोन में तेज उछाल पर नजर रखना जरूरी, फिर भी NBFC सेक्टर मजबूत: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के विश्लेषण में एलारा सिक्योरिटीज ने कहा है कि NBFC क्षेत्र की परिसंपत्ति गुणवत्ता, पूंजी स्थिति और ऋण वसूली मजबूत बनी हुई है.

2 hours ago

MSM Unify ने मुदित कालिया को बनाया एसोसिएट वीपी, CampusOS इंडिया बिजनेस का करेंगे नेतृत्व

14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ जुड़े मुदित कालिया अब भारत में MSM CampusOS के विस्तार, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, छात्र भर्ती, AI आधारित मूल्यांकन प्रणाली और उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारियों का नेतृत्व करेंगे.

3 hours ago