होम / बिजनेस / नौकरीपेशा की वित्‍त मंत्री से है ये उम्‍मीद, क्‍या अंतरिम बजट में इसे मिलेगी मंजूरी? 

नौकरीपेशा की वित्‍त मंत्री से है ये उम्‍मीद, क्‍या अंतरिम बजट में इसे मिलेगी मंजूरी? 

नौकरीपेशा ज्‍यादातर लोग उन निवेश योजनाओं को लेते हैं जिनमें उन्‍हें 80 सी के तहत छूट मिलती है. सरकार को कुछ प्रावधान ऐसे करने चाहिए जिससे न्‍यू टैक्‍स पॉलिसी को बढ़ावा मिले. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्‍त मंत्री के बजट पेश करने में अब 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर एक नौकरीपेशा देश की वित्‍त मंत्री से क्‍या उम्‍मीदें लगाए बैठा है.क्‍योंकि ये चुनावी साल है तो ऐसे में हर वर्ग की उम्‍मीदें बढ़ गई हैं. हर वर्ग यही सोच रहा है कि वित्‍त मंत्री आखिर क्‍या करने जा रही हैं. आइए हम आपको बताने जा रहे हैं देश के उस तपके की उम्‍मीदें जो वित्‍त मंत्री से कुछ बड़ी उम्‍मीदें लगाए बैठा है.

बीमा पॉलिसियों से जीएसटी हटाएं
मौजूदा समय में अगर आप कोई भी पॉलिसी लेते हैं तो उस प्रीमियम पर जीएसटी लगता है. किसी भी प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है. इस जीएसटी के कारण होता ये है कि हर बीमा का वन टाइम प्रीमियम बहुत महंगा हो जाता है. खुद बीमा इंडस्‍ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर सरकार इस जीएसटी को कम करती है तो इसका फायदा आम आदमी को बड़े स्‍तर पर मिल सकता है. इससे बीमा कारोबार तो बढ़ेगा ही सुरक्षा का दायरा भी बढ़ता जाएगा. 

टैक्‍स स्‍लैब में हो बदलाव
करदाताओं की सबसे बड़ी मांग यही होती है कि उन्‍हें इनकम टैक्‍स में लाभ मिले. दुनिया भर में बढ़ी महंगाई ने भारत में भी अपना असर दिखाया है. ऐसे में सबसे बेहद जरूरी बात ये है कि मीडिल क्‍लास आदमी उम्‍मीद कर रहा है कि टैक्‍स स्‍लैब में इजाफा हो जाएगा. जिससे उसकी बचत में इजाफा हो सके. पिछले कुछ सालों में दुनिया भर में पैदा हुए हालातों के बाद सभी देशों ने अपने करों में बदलाव किया है जिससे व्‍यवसाय चलते रहें और रोजगार बना रहे. लेकिन भारत में ये बदलाव नहीं हुए हैं. ऐसे में जानकार मान रहे हैं कि सरकार को इसमें इजाफा करना चाहिए. नौकरीपेशा आदमी स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन को भी 50 हजार से 75 हजार किए जाने की उम्‍मीद कर रहा है. 

न्‍यू टैक्‍स स्‍लैब में सुधार 
जानकार ये भी मान रहे हैं कि सरकार ने जो न्‍यू टैक्‍स सुधार लागू किए हैं उसके अनुसार मौजूदा समय में वो सभी हिंदू अविभाजित परिवारों और व्‍यक्तियों के संघो पर लागू होता है. आयकर स्‍लैब को पहले से घटाकर 7 से 6 कर दिया गया है. बजट 2024 को लेकर जानकारों का मानना है कि इसमें और सुधार किया जाना चाहिए. ज्‍यादातर भारतीय वहां निवेश करते हैं जहां उन्‍हें 80 सी के तहत छूट मिलती है. ऐसे निवेश 150000 रुपये तक की कटौती प्रदान करते हैं. इसके अलावा सैलरीड एचआरए एलटीए जैसे फायदों को भी शामिल करता है. नई कर व्‍यवस्‍था को और बेहतर बनाने के लिए सरकार को कुछ कदम और उठाए जाने की जरूरत है. इनमें पीएफ कटौती को धारा 80 सी के तहत लाने की जरूरत है जबकि एनपीएस में कर्मचारी योगदान को 80 सीसीडी के तहत लाने की जरूरत है. 

 उम्‍मीदों की कड़ी में शामिल है कैपिटल गेन टैक्‍स 
मौजूदा समय में अगर आप कोई निवेश करते हैं तो वो दो तरह का होता है. इसमें शॉर्ट टर्म निवेश भी शामिल होता है और लॉन्‍ग टर्म निवेश भी शामिल होता है. केन्‍द्र सरकार ने लॉन्‍ग टर्म पर अलग और शॉर्ट टर्म पर अलग टैक्‍स लगाया है. जानकारों का मानना है कि इस पूरे कैपिटल गेन टैक्‍स सिस्‍टम के ओवरहॉल की जरूरत है. ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि आने वाले बजट में इन्‍हें तर्कसंगत और मानकीकृत किया जा सकता है. सरकार सभी तरह की ब्‍याज दरों में एकरूपता ला सकती है, जिससे इसका स्‍वरूप बदल सके. सरकार इसमें ऐसे बदलाव भी कर सकती है जिससे सभी निवेशकों को उत्‍साह मिले. 

ये भी पढ़ें: भारत सरकार ने मोबाइल को लेकर लिया ऐसा फैसला, जिसने उड़ा दी चीन,वियतनाम की नींद

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

6 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

5 hours ago