होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों पर दांव लगाने वालों पर मेहरबान हो सकती हैं लक्ष्मी! 

Stock Market: आज इन शेयरों पर दांव लगाने वालों पर मेहरबान हो सकती हैं लक्ष्मी! 

शेयर मार्केट में आज कुछ स्टॉक्स पर नजर रखें, क्योंकि उनमें तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी का रुख बरकरार है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए. पिछले कुछ महीनों में यह पहली बार है जब सेंसेक्स लगातार 9वें कारोबारी सत्र में बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा. बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और कारोबार की समाप्ति तक उसने इस लय को बनाए रखा. मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के बेहतर आंकड़ों के चलते बाजार को सपोर्ट मिला. क्लोजिंग बेल बजने तक तीस शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 245.86 अंक चढ़कर 67,466.99 और NSE निफ्टी 76.80 अंकों के उछाल के साथ 20,070 के लेवल पर पहुंच गया था. 

यहां तेजी, वहां गिरावट के संकेत 
अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) से क्या संकेत मिल रहे हैं. MACD ने Apollo Tyres, Apollo Pipes, Religare Enterprises, Alkem Labs और Ujjivan Financial में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि आज इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. यानी इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश मौजूद है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. MACD तेजी के साथ ही मंदी के संकेत भी देता है. आज IDFC, Federal Bank, Reliance Power, Alok Industries में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

इधर, दिख रही मजबूत खरीदारी 
चलिए अब मजबूत खरीदारी वाले शेयरों पर नजर डालते हैं. जिन स्टॉक्स को निवेशक खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं उस लिस्ट में Ajanta Pharma, J&K Bank, PNB, ITI Ltd और Glenmark Pharma का नाम शामिल है. इन शेयरों में से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है और कुछ उस तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी दिखाई दे रहा है, जिसका मतलब है कि इन्वेस्टर्स इन शेयरों मन निवेश को लेकर खास रुचि नहीं दिखा रहे, बल्कि उन्हें बेच रहे हैं. जब किसी शेयर को बेचने वालों की तादाद एकदम से बढ़ जाती है, तो उसमें बिकवाली का दबाव दिखाई देना लाजमी है.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

12 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

13 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

14 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

14 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

15 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.