✕

होम / बिजनेस / आज किन शेयरों में है कमाई का मौका और कहां डूब सकता है पैसा, यहां करें चेक

आज किन शेयरों में है कमाई का मौका और कहां डूब सकता है पैसा, यहां करें चेक

मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार में आज मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है. कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार अच्छा रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 446.03 अंक बढ़कर 63,416.03 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.20 अंक उछलकर 18,817.40 के लेवल पर पहुंच गया. बकरीद (Bakri Eid) के उपलक्ष्य में शेयर बाजार में आज यानी 28 जून को छुट्टी होनी थी, लेकिन NSE ने मंगलवार को सर्कुलर जारी करते हुए बताया कि छुट्टी 28 के बजाए अब 29 जून यानी गुरुवार को रहेगी. इस दौरान मार्केट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. चलिए अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में बने रह सकते हैं.  

मजबूत खरीदारी वाले शेयर
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों को समझने से पहले उन शेयरों के बारे में बात करते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इस लिस्ट में HDFC Life, Aditya Birla Capital, Jindal Saw और Can Fin Homes शामिल हैं. HDFC लाइफ का शेयर कल करीब छह फीसदी की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था. 664.90 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 674 रुपए के बेहद करीब पहुंच चुका है. आदित्य बिरला कैपिटल के शेयरों में भी कल लगभग 7 फीसदी की तेजी आई. 193.10 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 193.30 रुपए है. इसी तरह Jindal Saw Limited (260.65 रुपए) और Can Fin Homes Ltd (786 रुपए) भी 52 हफ्तों का नया रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं.

MACD के ये हैं संकेत
MACD के संकेतों की बात करें, तो आज  CDSL, Aditya Birla Capital, Coffee Day Enterprises, Max Healthcare और LTI Mindtree में तेजी देखने को मिल सकती है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश मौजूद है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले पर्याप्त शोध कर लें और किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करें. मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में Delhivery के साथ-साथ NTPC, Brightcom Group, CESC और Marksans Pharma का नाम शामिल है. यानी इन शेयरों में आज गिरावट आ सकती है.

इनकी हो रही बिकवाली
अंत में इन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. टेक ऑफ की तैयारी में जुटी Jet Airways के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. मंगलवार को ये शेयर 1.31% लुढ़ककर 49.10 रुपए पर पहुंच गया था. इसका 52 वीक का हाई लेवल 116 रुपए और लो लेवल 48.05 रुपए है. इसका मतलब है कि ये अपने लो लेवल की तरफ लुढ़क रहा है. इसी तरह, Shree Ram Proteins, Sahana System और Kore Digital के शेयरों में भी बिकवाली दर्ज की गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

उत्तर प्रदेश में निवेश को मिलेगी रफ्तार, 500 जीसीसी बनाने का लक्ष्य, 15 एमओयू पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में आयोजित यूपी जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 में उद्योग जगत के साथ 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, पांच निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए और 13 शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौते किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2031 तक राज्य में 500 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.

1 hour ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

6 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

7 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

9 hours ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

10 hours ago


बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में निवेश को मिलेगी रफ्तार, 500 जीसीसी बनाने का लक्ष्य, 15 एमओयू पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में आयोजित यूपी जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 में उद्योग जगत के साथ 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, पांच निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए और 13 शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौते किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2031 तक राज्य में 500 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.

1 hour ago

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

8 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

6 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

9 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

8 hours ago