होम / बिजनेस / कल तो खिले चेहरे, आज कैसी रहेगी बाजार की चाल; कौन से शेयर रहेंगे ट्रेंड में? 

कल तो खिले चेहरे, आज कैसी रहेगी बाजार की चाल; कौन से शेयर रहेंगे ट्रेंड में? 

रिजर्व बैंक रेपो रेट को लेकर क्या फैसला लेता है, इसका बाजार की चाल पर काफी असर पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के चेहरे बुधवार को कुछ खिले नजर आए, क्योंकि बाजार तेजी के साथ बंद हुआ. इस दौरान BSE सेंसेक्स में जहां 149 अंक की तेजी आई. वहीं, NSE निफ्टी में भी 61.70 अंकों का उछाल देखने को मिला. आज यानी गुरुवार को बाजार की चाल कैसी रहती है, ये काफी हद तक RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के नतीजों पर निर्भर करेगा. RBI की तीन दिवसीय बैठक आज समाप्त हो रही है. बैठक के बाद RBI गवर्नर बताएंगे कि रेपो रेट को लेकर समिति के सदस्यों ने क्या फैसला लिया. चलिए अब नजर डालते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

MACD का ये है रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. इस लिस्ट में Bank of India (BOI), NLC India, Snowman Logistics और JSW Energy का नाम शामिल है. वहीं, MACD ने जिन शेयरों में गिरावट के संकेत दर्शाए हैं, उनमें Tata Chemicals और Ashok Buildcon के साथ-साथ Policy Bazaar का नाम शामिल है. लिहाजा गिरावट के संकेत वाले शेयरों में निवेश को लेकर बेहद सावधानी बरतें.

ये शेयर हैं खबरों में
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जो किसी न किसी वजह से खबरों में हैं और उछाल की संभावना दर्शा रहे हैं. इसमें पहला नाम है Axis Bank. प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक को Max Life में 1,612 करोड़ रुपए का निवेश करने के लिए बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. इसके साथ ही मैक्स लाइफ में बैंक की हिस्सेदारी बढ़कर 16.22% हो जाएगी. इसी तरह, Tata Power Company भी खबरों में है. क्योंकि कंपनी का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 22.4% उछलकर 972.5 करोड़ रुपए पहुंच गया है. साथ ही कंपनी का रिवेन्यु भी पिछले साल के मुकाबले 5% बढ़कर 15,213.3 करोड़ हो गया है. इसके साथ-साथ BSE भी खबरों वाले शेयरों में शामिल है. इसका प्रॉफिट जून तिमाही में करीब 10 गुना बढ़कर 442.66 करोड़ रहा है.

इनके आ रहे हैं रिजल्ट
गुरुवार को कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आ रहे हैं. इन नतीजों का असर कंपनियों के स्टॉक पर पड़ सकता है. LIC, हीरो मोटोकॉर्प, ग्रासिम इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, अपोलो टायर्स, अशोका बिल्डकॉन, लेमन ट्री होटल्स, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, एमटीएआर टेक्नोलॉजीज, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, SAIL, पेज इंडस्ट्रीज और टॉरेंट पावर आदि कंपनियां आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी.


(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

2 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

4 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

6 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

7 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

9 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

4 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

2 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

7 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

4 hours ago