होम / बिजनेस / Suzlon Energy का शेयर आज लगा सकता है गोता, लेकिन इनमें हैं तेजी के संकेत

Suzlon Energy का शेयर आज लगा सकता है गोता, लेकिन इनमें हैं तेजी के संकेत

पिछले दो कारोबारी सत्रों से शेयर बाजार में तेजी का माहौल है और आज भी इसके कायम बने रहने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के चेहरे पर इस समय लंबी मुस्कान है, क्योंकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ऊपर की तरफ दौड़ रहे हैं. मंगलवार की उछाल के बाद बुधवार को ही बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 195.45 अंक बढ़कर 63,523.15 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 40.15 अंक चढ़कर 18,856.85 के लेवल पर पहुंच गया. चलिए अब जानते हैं कि आज कौन से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

ये है MACD का रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें तो आज Lupin के साथ-साथ Samvardhana Motherson, JSW Energy और Engineers India में तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं, MACD ने IDFC, HFCL, NALCO, Suzlon Energy और ITC में मंदी का भी संकेत दिया है. यानी इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा काफी सोच-विचारकर ही इन कंपनियों के शेयरों के बारे में कोई निर्णय लें.

इनमें कायम हैं दिलचस्पी
कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है. इन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में PTC Industries, Shriram Finance, Aether Industries और Zensar Technologies शामिल हैं. श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में कल जबरदस्त उछाल आया. 11 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ ये शेयर 1,732.10 रुपए पर बंद हुआ. ये अपने 52 वीक के हाई लेवल 1,793.55 रुपए की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. इसी तरह, Aether Industries के शेयरों में भी बुधवार को 10.00% की तेजी आई. 1,104.50 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अपना 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर पार कर गया है.  

इनमें बिकवाली का दबाव 
अब बात करते हैं उन शेयरों के बारे में जिनमें बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. Viji Finance का शेयर बुधवार को 2.63% की गिरावट के साथ 1.85 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर का पिछला रिकॉर्ड भी खराब ही रहा है और इस तरह ये अपने 52 वीक के हाई लेवल 3.70 रुपए से काफी नीचे पहुंच गया है. हालांकि, MK Proteins के शेयर जरूर कल 4.99% की बढ़त के साथ बंद हुए. लेकिन पिछले 5 दिनों में इसमें 9.16% और एक महीन में 23.21% की गिरावट आई है. इस लिस्ट में AG Universal और Kore Digital का नाम भी शामिल है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

3 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

3 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

4 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

5 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

6 hours ago

बड़ी खबरें