✕

होम / बिजनेस / बाजारों में इस सप्ताह केवल तीन होगा कारोबार, क्या है एक्सपर्ट्स की राय? 

बाजारों में इस सप्ताह केवल तीन होगा कारोबार, क्या है एक्सपर्ट्स की राय? 

आगामी सप्ताह परिवर्तनशील (volatile) रहने की संभावना है क्योंकि अब मार्च फ्यूचर और ऑप्शन F&O सीरीज खत्म हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस सप्ताह बाजार में सिर्फ तीन कारोबार होगा, शेयर बाजार सोमवार को होली और शुक्रवार को गुड फ्राइडे के लिए बंद रहेगा. हालांकि भारत का करेंट अकाउंट और एक्सटर्नल डेब्ट डाटा, गवर्मेंट बजट वैल्यू, गुड ट्रेड बैलेंस के साथ एफ एंड ओ (F&O) मासिक समाप्ति और अमेरिका में अनएम्प्लायमेंट डेटा जैसी प्रमुख घटनाएं हैं, जो बाजारों को गुलजार बनाए रखेंगी. जानें क्या रहेगी बाजार की स्थिति और क्या है एक्सपर्ट्स की राय-

कैसा होगा बाजार का इकोनॉमिक डेटा? 
इकोनॉमिक डेटा के अनुसार निवेशकों की नजर 28 मार्च को जारी होने वाले करेंट अकाउंट और एक्सटर्नल डेब्ट डेटा पर होगी. सप्ताह के दौरान गवर्मेंट बजट वैल्यू, फारन एक्सचेंज रिजर्व्स और इंफ्रास्ट्रक्चर आउटपुट डेटा जारी होने वाला है. जनवरी 2024 में भारत में बुनियादी ढांचे का उत्पादन साल-दर-साल 3.6 प्रतिशत बढ़ गया है, जो अक्टूबर 2022 के बाद से सबसे कम वृद्धि है, पिछले महीने में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.

US मार्केट डेटा पर डालें नजर  
व्यापारियों की नजर सबसे पहले शिकागो फेड नेशनल एक्टिविटी इंडेक्स, 25 मार्च को डलास फेड मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स, 26 मार्च को रेडबुक, सीबी कंज्यूमर कॉन्फिडेंस, डलास फेड सर्विसेज इंडेक्स,  इनीशियस जॉबलेस क्लेम्स, शिकागो पीएमआई, बेकर ह्यूजेस ऑयल रिग काउंट पर होगी. 28 मार्च को कोर पीसीई प्राइस इंडेक्स,  पर्सनल इनकम, पर्सनल स्पेंडिंग और 29 मार्च को माल व्यापार संतुलन पर रहेगी. 

क्या है बाजार का दृष्टिकोण?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी 22 मार्च को लगातार तीसरे सत्र के लिए पॉजिटिव नोट पर समाप्त हुआ. निफ्टी 0.39 प्रतिशत या 84.8 अंक ऊपर 22096.8 पर था, जबकि एशियाई शेयरों में शुक्रवार को मिला-जुला रुख रहा और यूरोपीय शेयरों ने रिकॉर्ड ऊंचाई प्राप्त की, फिर भी वे लगातार नौवें सप्ताह बढ़त की राह पर हैं, जो 2012 के बाद की सबसे लंबी विनिंग स्ट्रीक (Winning Streak) है, क्योंकि निवेशक अर्थव्यवस्था में अधिक आश्वस्त हो गए हैं और आगामी ब्याज दर और कटौती की की प्रतीक्षा कर रहे हैं. केंद्रीय बैंक की कई बैठकों से यह संकेत मिले हैं कि लूजर पॉलिसी की दिशा में बदलाव हो सकता है. वहीं, अमेरिकी इक्विटी फंडों को बुधवार तक सप्ताह में लगभग 22 बिलियन डॉलर की रिडेम्प्शन का सामना करना पड़ा, जो दिसंबर 2022 के बाद सबसे अधिक है.

निफ्टी में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी?
निफ्टी ने 22 मार्च को एक बड़ा बुल कैंडल बनाया और सप्ताह के अंत में 0.33 प्रतिशत की बढ़त हासिल की. साप्ताहिक चार्ट पर इसने एक हाई वेव कैंडल बनाई. यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले लंबे सप्ताहांत के बाद भी मौजूदा तेजी जारी रहती है या नहीं. एक्सपर्ट्स ने कहा है कि आने वाले कुछ सत्रों में निफ्टी 22297 और बाद में 22527 तक बढ़ सकता है, जबकि 21860-21875 बैंड ऑफर दे सकता है.

बैंक निफ्टी की स्थिति
एक्सपर्ट्स के अनुसार बैंक निफ्टी इंडेक्स में निचले स्तरों से मजबूत खरीदारी देखी गई,  लेकिन उसे 47,000 पर प्रतिरोध को तोड़ने के लिए संघर्ष करना पड़ा. इसका इमिडिएट सपोर्ट 46,600-46,500 पर है और जब तक इडेंक्स इस स्तर से ऊपर रहता है, दृष्टिकोण तेजी का बना रहता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि 47,000 से ऊपर 48,000 अंक की ओर तेज शॉर्ट-कवरिंग रैलियां शुरू होने की उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

13 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

13 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

14 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

16 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

14 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.