✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते IPO मार्केट में रहेगी हलचल, खुलेंगे 2 नए इश्यू, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते IPO मार्केट में रहेगी हलचल, खुलेंगे 2 नए इश्यू, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

अगले सप्ताह 5 मई से दो SMEs इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPOs) लॉन्च किए जाने के साथ ही निवेशकों को प्राइमरी मार्केट में और अधिक हलचल देखने को मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

काफी समय के बाद IPO मार्केट में धीरे-धीरे तेजी दिखने लगी है. शेयर बादार में गिरावट का दौर था, तो कोई नई कंपनी अपना आईपीओ नहीं ला रही थी, खासकर बड़ी कंपनियां आईपीओ लाने से बच रही थीं. अब भी बड़ी कंपनियों में केवल एथर एनर्जी ही आईपीओ लेकर आई है. पर इस बीच इस हफ्ते दो एसएमई कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं. इनमें Srigee DLM और Manoj Jewellers के IPO शामिल हैं. आइए जानते हैं इन दोनों आईपीओ की डिटेल...

दो नए आईपीओ की होगी एंट्री

Srigee DLM IPO (श्रीगी डीएलएम आईपीओ): 16.98 करोड़ रुपये का यह इश्यू 5 मई को खुलेगा और 7 मई को बंद होगा. अलॉटमेंट 8 मई को फाइनल होगा, जिसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 12 मई को होने की उम्मीद है. IPO में पैसे लगाने के लिए प्राइस बैंड 94-99 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है.

Manoj Jewellers (मनोज ज्वैलर्स) IPO: इस इश्यू का साइज 16.20 करोड़ रुपये है. यह भी 5 मई को खुलेगा और 7 मई को बंद होगा. इसमें 54 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 2000 के लॉट में बोली लगाई जा सकती है. अलॉटमेंट 8 मई को फाइनल होगा. शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 12 मई को हो सकती है.

पहले से खुले IPO

Kenrik Industries (केनरिक इंडस्ट्रीज) IPO: यह 29 अप्रैल को ओपन हुआ था और 6 मई को बंद होगा. कंपनी 8.75 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. यह इश्यू अब तक 77 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ है. बोली 25 रुपये प्रति शेयर के भाव और 6000 के लॉट में लगाई जा सकती है. IPO क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 7 मई को फाइनल होगा. शेयरों की लिस्टिंग 9 मई को BSE SME पर हो सकती है.

Wagons Learning (वैगन्स लर्निंग) IPO: 38.38 करोड़ रुपये साइज वाला पब्लिक इश्यू 2 मई को खुला था. इसमें 6 मई तक 78-82 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड और 1600 के लॉट में बोली लगाई जा सकती है.. PO क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 7 मई को फाइनल होगा. शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 9 मई को हो सकती है.

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मई को NSE SME पर Iware Supplychain Services के शेयर लिस्ट होंगे. इसी दिन Ather Energy की लिस्टिंग BSE, NSE पर होने वाली है. 7 मई को Arunaya Organics के शेयर NSE SME पर हो सकती है. 9 मई को BSE SME पर Kenrik Industries और Wagons Learning के शेयर लिस्ट होंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

2 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

2 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें