होम / बिजनेस / महिला एंटरप्रिन्‍योर की ऑर्डर वैल्‍यू में हुआ इजाफा, सिर्फ 9 महीने में बढ़ गई इतनी संख्‍या 

महिला एंटरप्रिन्‍योर की ऑर्डर वैल्‍यू में हुआ इजाफा, सिर्फ 9 महीने में बढ़ गई इतनी संख्‍या 

बीते कई सालों में जिस तरह से जेम के साथ समाज के हर तबके के कारोबारी जुड़े हैं उसने महिला एंटरप्रिन्‍योर से लेकर ग्रामीण कारोबारियों को कई तरह के अवसर पैदा कराए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साल 2023 भले ही कई मामलों में बहुत अच्‍छा न रहा हो लेकिन इस साल में कारोबार करने वाले अलग-अलग सेक्‍टर के लोगों की ग्रोथ में बड़ा इजाफा देखने को मिला है. जेम (गवर्मेंट ई-मार्केट प्‍लेस ) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो समझ में आता है कि अलग-अलग कैटेगिरी के एंटरप्रिन्‍योर की संख्‍या में जबरदस्‍त इजाफा हुआ है.  आंकड़े बताते हैं कि  महिला एंटरप्रिन्‍योर की ऑर्डर वैल्‍यू में जहां 31 प्रतिशत का इजाफा हुआ है वहीं दूसरी ओर स्‍टार्टअप की ऑर्डर वैल्‍यू में 61 प्रतिशत इजाफा हुआ है. जो भारत के बढ़ते बाजार की स्थिति को दिखाता है. 

कहां से कहां पहुंच गई है ऑर्डर वैल्‍यू 
जेम के सीईओ पी के सिंह ने इसे लेकर बताया कि MSE ऑर्डर वैल्‍यू 1 जनवरी 2023 को इसकी ऑर्डर वैल्‍यू 170,457 करोड़ रुपये थो जबकि 20 सितंबर को इसकी वैल्‍यू 57 प्रतिशत बढ़कर 267607 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है. इसी तरह महिला एंटरप्रिन्‍योर की ऑर्डर वैल्‍यू पर नजर डालें तो पता चलता है कि जनवरी 2023 में 14819 करोड़ से सितंबर 2023 में 19396 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. इसी तरह स्‍टार्टअप ऑर्डर वैल्‍यू पर नजर डालें तो पता चलता है कि जनवरी 2023 में 11178 करोड़ से सितंबर 2023 में 18087 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा हैं. एससी एसटी एंट्रप्रिन्‍योर की ऑर्डर वैल्‍यू में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसकी संख्‍या 2431करोड़ से 3290 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है. 

ग्रामीण व्‍यापारियों ने सेल किया 800 करोड़ से ज्‍यादा का सामान 
जेम के आंकड़े बताते हैं कि 8 आउटलेट के जरिए ग्रामीण कारोबारियों ने अब तक 822 प्रोडक्‍ट के जरिए 878 करोड़ रुपये का सामान सेल किया है. इनमें सबसे ज्‍यादा इंडिया हैंडलूम है जिसने 30 प्रोडक्‍ट के जरिए 15808 सेलरों ने 14377 ऑर्डर के जरिए सामान की डिलीवरी की. इसकी मार्केट वैल्‍यू 557.90 करोड़ रुपये थी. इसके बाद दूसरे नंबर पर आता है खादी इंडिया इसमें 20 प्रोडक्‍ट के जरिए 2062 सेलरों ने 7950 ऑर्डर के जरिए सामान की डिलीवरी की. इसकी मार्केट वैल्‍यू 194.60 करोड़ रुपये थी. 

जेम ने मुहैया कराया है लोन 
जेम की ओर से जरूरतमंद उम्‍मीदवारों को सस्‍ती दरों पर लोन भी मुहैया कराया जाता है. इनमें 10 लाख तक का लोन 10 मिनट में अप्रूव किया जाता है. इसी तरह इस पर रेट ऑफ इंट्रेस्‍ट  10 प्रतिशत का दिया जा रहा है.  ये लोन सभी तरह के सेक्‍टर के लोगों को दिया जाता है. इनमें एमएसई सेलर ज्‍यादा है. सरकार के पोर्टल पर ज्‍यादा से ज्‍यादा बैंक जुड़े हुए हैं. जेम के साथ सीएससी विलेज लेवल प्रोग्राम के जरिए 1.4 लाख लोग जुड़े हुए हैं. जो कि 2.7 लाख लाभार्थियों को लाभ पहुंचा रहे हैं. इसकी मदद से 500 से ज्‍यादा जिलों में इसे स्‍थापित किया जा चुका है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

4 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

5 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

6 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

6 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

5 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

4 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

8 hours ago