✕

होम / बिजनेस / चाइना के बाजार से बिगड़ सकती है स्‍मार्टफोन की सप्‍लाई, ये है इसकी वजह

चाइना के बाजार से बिगड़ सकती है स्‍मार्टफोन की सप्‍लाई, ये है इसकी वजह

स्‍मॉर्टफोन बाजार में कई तरह की परेशानियां देखने को मिल रही हैं एक ओर जहां ग्राहक ज्‍यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहता है वहीं एशिया की ग्रोथ भी इसकी एक वजह है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 बीते कुछ समय से चीन के लिए आर्थिक हालात काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं. उन्‍हीं चुनौतीपूर्ण हालातों के बीच अब माना जा रहा है कि चीन को मोबाइल फोन की सप्‍लाई की खराब स्थिति  का सामना करना पड़ सकता है. इसके पीछे जहां नार्थ अमेरिका के बाजार में लगातार गिरती मांग को वजह माना जा रहा है वहीं दूसरी ओर एशिया की ग्रोथ को भी इसके लिए एक बड़ी वजह माना जा रहा है. इन सभी कारणों के चलते चीन से बाहर जाने वाले शिपमेंट की संख्‍या में कमी आने की बड़ी संभावना है. 

कितनी हो सकती है कमी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काउंटरप्‍वॉइंट रिसर्च का कहना है कि इसमें बड़ी कमी आने की संभावना है. पिछले साल के मुकाबले इस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो  2023 में अब तक इसमें 6 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है. इसे अगर आंकड़ों में देखें तो ये 1.15 बिलियन हैंडसेट बनता है. इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि अब तक 1.15  बिलियन हैंडसेट की कमी देखने को मिल रही है. 

आखिर क्‍या है इसकी वजह ? 
दरअसल, स्‍मार्टफोन की इस शिपिंग में कमी के वैसे तो कई कारण हैं जिनमें लैटिन अमेरिका के बाजारों में फोन की डिमांड कम होना इसकी सबसे बड़ी वजह है. इसकी दूसरी बड़ी वजह ये भी है कि एशिया में जिस तरह से पिछले कुछ समय में पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली है. उसने भी कहीं न कहीं चीन के स्‍मार्टफोन कारोबार को प्रभावित किया है. रिपोर्ट कहती है कि दुनियाभर में पैदा हुई हालातों के बीच ग्राहक किसी भी तरह की खरीददारी करने में संकोच कर रहा है.वो पैसा नहीं खर्च कर रहा है. वहीं दूसरी ओर इन परिस्थितियों का असर एप्‍पल इंक पर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है. क्‍योंकि वो आने वाले कुछ महीने में अपने फोन का अपडेटेड वर्जन लेकर आने वाला है. 

क्‍या बोले काउंटरप्‍वॉइंट रिसर्च के डॉयरेक्‍टर 
रिसर्च करने वाली संस्‍था काउंटरप्‍वॉइंट रिसर्च का कहना है कि इस साल में अब तक सभी तरह के फोन कम अपडेट हुए हैं. वहीं एप्‍पल 15 में होने वाले बदलाव हाई प्राइस मार्केट के लिए तो बड़ा अपडेट हो सकता है लेकिन आईफोन 12 भी एक अच्‍छी  संख्‍या में ग्राहकों को अपनी ओर खींच सकता है. इसलिए इन परिस्थितियों का सामना एप्‍पल को नहीं करना पड़ सकता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

2 days ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.