✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में पिछले हफ्ते रहा उतार-चढ़ाव, जानिए आज कैसी रहेगी इसकी चाल?

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते रहा उतार-चढ़ाव, जानिए आज कैसी रहेगी इसकी चाल?

2 मई को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 1,289.46 अंक की बढ़त के साथ 80,501.99 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 307.35 अंक की बढ़त के साथ 24,346.70 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार यानि 2 मई को वोलेटाइल कारोबरी सत्र में पॉजिटिव रुझान के साथ बंद हुए तथा निफ्टी 24,300 से ऊपर पहुंच गया. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 259.75 अंक या 0.32 फीसदी बढ़कर 80,501.99 पर और निफ्टी 12.50 अंक या 0.05 फीसदी बढ़कर 24,346.70 पर बंद हुआ है. शुक्रवार को लगभग 1672 शेयरों में तेजी आई, 2122 शेयरों में गिरावट आई और 134 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

निफ्टी पर अडानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई टॉप गेनर्स में शामिल रहे. जबकि, जेएसडब्ल्यू स्टील, आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी लाइफ में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट रही, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट रहा. सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो मीडिया, एनर्जी, आईटी, तेल एवं गैस में 0.3-0.7 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि पावर, मेटल, टेलीकॉम, फार्मा, रियल्टी और कंज्यूर ड्यूरेबल्स में 0.5-2 फीसदी की गिरावट आई.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें Timken India, Jubilant Ingrevia, CreditAccess Grameen, RailTel Corp, Elecon Engineering, Usha Martin और Crisil शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Godrej Agrovet, Phoenix Mills, Data Patterns (India), Indus Towers, KFIN Technologies, JSW Steel और Aavas Financiers के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 5 मई 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में DMart, SBI, Kotak Mahindra Bank, Voltamp Transformers, Bharti Airtel, JSW Steel, Vodafone idea, Sanofi Consumer, Tata Motors, RR Kabel, Gravita India, City Union Bank, Marico, Aether Industries, Indian Bank, IRCON International, Adani Ports जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

2 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

2 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें