होम / बिजनेस / शेयर बाजार लगातार छठे दिन रहे गुलजार, जानिए आज कैसी रहेगी स्टॉक मार्केट की चाल?

शेयर बाजार लगातार छठे दिन रहे गुलजार, जानिए आज कैसी रहेगी स्टॉक मार्केट की चाल?

भारतीय शेयर बाजारों में कल यानि 24 मार्च को लगातार छठे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में 1 फीसदी से अधिक उछल गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाजार ने कल पिछले सप्ताह की तेजी को जारी रखा. 24 मार्च को 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ निफ्टी 23700 के स्तर पर पहुंच गया. तमाम सेक्टरों में आई खरीदारी और राष्ट्रपति ट्रम्प की टैरिफ योजना में नरमी की उम्मीद ने भी बाजार में तेजी को प्रोत्साहित किया. बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स 6 फरवरी के बाद पहली बार 78,000 और 23,700 को पार कर गए. बाजार ने आज मजबूती के साथ शुरुआत की और निफ्टी 23,500 के पार चला गया. कल लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त जारी रही. बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और दिन चढ़ने के साथ खरीदारी भी बढ़ी. लेकिन अंतिम घंटे में आई बिकवाली ने इंट्राडे की बढ़त को कुछ हद तक सीमित कर दिया.

कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,078.87 अंक या 1.4 फीसदी बढ़कर 77,984.38 पर और निफ्टी 307.95 अंक या 1.32 फीसदी बढ़कर 23,658.35 पर पहुंच गया. सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. बैंक, कैपिटल गुड्स, आईटी, तेल एवं गैस, पावर, रियल्टी, पीएसयू बैंक 1-3 फीसदी तक बढ़े. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 1 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई. कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई, पावर ग्रिड कॉर्प और टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप गेनर रहे. जबकि एमएंडएम, टाइटन कंपनी, इंडसइंड बैंक, टेंट और भारती एयरटेल निफ्टी के टॉप लूजर रहे.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. JBM Auto, Rajesh Exports, Finolex Cables, Alkyl Amines, IREDA, Varroc Engineering और Balaji Amines शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Jindal Stainless, KEC International, Vodafone Idea, Piramal Pharma, Archean Chemical, DOMS Industries और Suven Pharma के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 25 मार्च 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Brigade Enterprises, HCL Tech, RVNL, Restaurant Brands Asia, Sterling and Wilson Renewable, Cholamandalam Investment, Britannia, Garden Reach Shipbuilders, NHPC, Canara Bank, Hyundai Motor, TTK Prestige जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹22,006 करोड़ के कर्ज के बीच सुभाष चंद्रा की NCLT प्रक्रिया पर आपत्ति, NCLAT में उठाए 5-सदस्यीय बेंच पर सवाल

जी ग्रुप (Zee Group) के संस्थापक की ओर से कहा गया- ₹6.5 करोड़ के रीपेमेंट प्लान को लेकर पिछले 15 दिनों से ‘मीडिया ट्रायल’, जबकि अभी तक कोई अंतिम आदेश नहीं

1 hour ago

मोदी की अपील- गैर-जरूरी सोना खरीदने और विदेश यात्रा से बचें, ‘स्वदेशी’ पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- वैश्विक संकट और आपूर्ति श्रृंखला में बाधाओं के बावजूद भारत ने 7.8% GDP ग्रोथ हासिल की, अब आत्मनिर्भरता की रफ्तार बनाए रखना जरूरी

3 hours ago

डेटा सेंटर में ₹250 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश, फिर भी 2030 तक GDP में योगदान सिर्फ 0.13%

मूडीज के मुताबिक भारत के डेटा सेंटर सेक्टर में भारी निवेश के बावजूद आर्थिक वृद्धि और रोजगार पर सीमित असर पड़ेगा. 2030 तक डेटा सेंटर से GDP में करीब 0.13% और रोजगार में महज 0.02% की बढ़ोतरी का अनुमान है.

3 hours ago

कैनरा बैंक ने राजेश एक्सपोर्ट्स से वसूले ₹510 करोड़, डीआरटी के आदेश के बाद चुकाया पूरा बकाया

2020 में एनपीए बने खाते से जुड़ी लंबे समय से चल रही वसूली प्रक्रिया खत्म, दिवालिया प्रक्रिया और संपत्ति बिक्री की कार्रवाई के बीच बैंक को मिली पूरी रकम

3 hours ago

NCLT ने सुभाष चंद्र की ₹6.25 करोड़ की रिपेमेंट योजना पर लगाई रोक, संपत्तियां ट्रांसफर करने पर भी पाबंदी

पांच सदस्यीय विशेष पीठ ने 25 अगस्त के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्र को पर्सनल गारंटी से जुड़े दावों के निपटारे के लिए रिपेमेंट प्लान की मंजूरी दी गई थी.

3 hours ago

बड़ी खबरें

₹22,006 करोड़ के कर्ज के बीच सुभाष चंद्रा की NCLT प्रक्रिया पर आपत्ति, NCLAT में उठाए 5-सदस्यीय बेंच पर सवाल

जी ग्रुप (Zee Group) के संस्थापक की ओर से कहा गया- ₹6.5 करोड़ के रीपेमेंट प्लान को लेकर पिछले 15 दिनों से ‘मीडिया ट्रायल’, जबकि अभी तक कोई अंतिम आदेश नहीं

1 hour ago

एक्सिस बैंक का नया फीचर, अब ग्राहक खुद तय करेंगे यूपीआई भुगतान की सीमा; सभी ऐप पर होगा लागू

व्यक्तिगत, घरेलू दुकानदार और अंतरराष्ट्रीय भुगतान के लिए ग्राहक अपनी जरूरत और सुरक्षा के हिसाब से तय कर सकेंगे अलग-अलग सीमा; सभी जुड़े यूपीआई ऐप पर होगा लागू