✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में लगातार चार दिन से तेजी बरकरार, आज इन शेयरों में है कमाई का मौका

शेयर बाजार में लगातार चार दिन से तेजी बरकरार, आज इन शेयरों में है कमाई का मौका

शेयर बाजार में लगातार चार दिनों की तेजी से निफ्टी में कुल 560 अंकों यानी 2.27% की बढ़त दर्ज हुई, वहीं सेंसेक्स ने 1,707 अंकों का उछाल दिखाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूती दिखाई, जिससे निवेशकों की उम्मीदें और अधिक बढ़ गई हैं. कुछ चुनिंदा स्टॉक्स ने 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया है, जिससे उनमें आगे भी तेजी की संभावना जताई जा रही है. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 256.22 अंक यानी 0.31% बढ़कर 82,445.21 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 100.15 अंक यानी 0.40% की तेजी के साथ 25,103.20 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 480 अंक तक चढ़ गया था.---

बाजार में तेजी की वजह

इस तेजी के पीछे दो प्रमुख कारण रहे, वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में 0.5% की कटौती, इन दोनों कारकों ने निवेशकों की भावनाओं को सहारा दिया और खरीदारी में इजाफा हुआ, विशेषकर बैंकिंग सेक्टर में तेजी देखी गई.

किन शेयरों ने बढ़ाया निवेशकों का मुनाफा?

सेंसेक्स के जिन शेयरों ने सबसे अधिक मुनाफा दिलाया, उनमें कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारुति, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी शामिल हैं. वहीं कुछ शेयर नुकसान में भी रहे, इनमें इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, भारती एयरटेल शामिल हैं. 

आज इन शेयरों में दिख रही है दमदार खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निवेशकों की नजर अब उन शेयरों पर है जो 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं. इनमें Capri Global Capital, Westlife Foodworld, Five-Star Business Finance, JP Power, JM Financial, IIFL Finance, Bandhan Bank शामिल हैं.  ये संकेत देते हैं कि इनमें आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

किन स्टॉक्स में दिख रही है कमजोरी?

तकनीकी संकेतक MACD (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) के अनुसार कुछ शेयरों में मंदी के लक्षण नजर आ रहे हैं. इनमें Cochin Shipyard, Data Patterns (India), BLS International Services,  Zen Technologies, Suven Pharma, Swiggy, Neuland Laboratories शामिल  हैं. इन शेयरों में निवेश से पहले सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

2 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

2 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

2 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

2 hours ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

23 hours ago