✕

होम / बिजनेस / हफ्ते के दूसरे दिन लाल रंग में डूबा शेयर बाजार, जानिए आज कैसी इसकी रहेगी चाल?

हफ्ते के दूसरे दिन लाल रंग में डूबा शेयर बाजार, जानिए आज कैसी इसकी रहेगी चाल?

भारतीय शेयर बाजारों में आज 6 मई को चौतरफा गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 155 अंक लुढ़ककर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 24,400 से नीचे फिसल गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी कि 6 मई को निगेटिव नोट पर बंद हुए. निफ्टी 24,400 से नीचे बंद हुआ. बाजार में अदाणी एंटरप्राइजेज, इटरनल, जियो फाइनेंशियल, ट्रेंट, एचडीएफसी लाइफ निफ्टी पर प्रमुख रूप से गिरने वाले शेयरों में से रहे. जबकि हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एमएंडएम, एचयूएल के शेयरों में बढ़त देखने को मिली. बाजार में ऑटो को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्सेस लाल निशान पर बंद हुए. इसमें पीएसयू बैंक इंडेक्स में 5 प्रतिशत की गिरावट आई. रियल्टी इंडेक्स में 3 प्रतिशत की गिरावट आई. वहीं फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, ऑयल एंड गैस, पावर में 1-2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सेस में 2-2 प्रतिशत की गिरावट आई.

बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 155.77 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,641.07 पर बंद हुआ. निफ्टी 81.55 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,379.60 पर बंद हुआ. कल लगभग 787 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई जबकि 3011 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. वहीं 121 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नहीं हुआ.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें CCL Products, Poly Medicure, Chambal Fertilisers, Godrej Agrovet, Ceat, Newgen Software और R R Kabel शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Bank of Baroda, Sonata Software, Vedant Fashions, Union Bank India, Niva Bupa Health Insurance, Bank of India और Railtel Corp के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 7 मई 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में BSE, HPCL, GODREJ CONSUMER, Mahanagar Gas, KEI Industries, Aptus Value Housing, Aarti Drugs, Prestige Estates Projects जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

6 minutes ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

16 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

17 hours ago

बड़ी खबरें