✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार कल बढ़त के साथ हुए बंद, जानिए आज कैसी रह सकती है इसकी चाल?

शेयर बाजार कल बढ़त के साथ हुए बंद, जानिए आज कैसी रह सकती है इसकी चाल?

भारतीय शेयर बाजारों में कल यानि 5 मई को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स ने 295 अंकों की छलांग लगाई. वहीं निफ्टी इस साल के अपने 24,461 सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार कल यानि 5 मई को मजबूत रुख के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,400 से ऊपर पहुंच गया. बैंकों को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 294.85 अंक या 0.37 फीसदी बढ़कर 80,796.84 पर और निफ्टी 114.45 अंक या 0.47 फीसदी बढ़कर 24,461.15 पर बंद हुआ. कल लगभग 2462 शेयरों में तेजी आई, 1404 शेयरों में गिरावट आई और 171 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में एक-एक फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई. बैंक को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. जिनमें ऑटो, पावर, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, एफएमसीजी, तेल एवं गैस में 1 फीसदी की बढ़त रही. निफ्टी पर अडानी पोर्टर्स, अडानी एंटरप्राइजेज, टेंट, श्रीराम फाइनेंस, एमएंडएम टॉप गेनर्स में शामिल रहे. जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, ओएनजीसी, डॉ रेड्डीज लैब्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई में गिरावट रही.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें R R Kabel, Netweb Technologies, Swiggy, Adani Total Gas, Motilal Oswal, JBM Auto और Adani Enterprises शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Kotak Mahindra Bank, Jindal Saw, KFIN Technologies, Concord Biotech, Timken India, Nuvama Wealth Management और Orient Refractories के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 6 मई 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Coforge Ltd, IEX, Cigniti Technologies, BGR Energy Systems, CCL Products, CAMS, Indian Hotels Company, Hind Rectifiers, Fortis Healthcare, Jammu & Kashmir Bank, DCM Shriram जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

38 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

54 minutes ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

1 hour ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें