होम / बिजनेस / भारत की इवेंट इंडस्‍ट्री का टर्नओवर आज 38 हजार करोड़ हो चुका है- समित गर्ग

भारत की इवेंट इंडस्‍ट्री का टर्नओवर आज 38 हजार करोड़ हो चुका है- समित गर्ग

भारत में इवेंट सेक्‍टर का भविष्‍य पर बोलते हुए EEMA के प्रेसीडेंट समित गर्ग ने कहा कि भारत में इवेंट मैनेजमेंट का बिजनेस हर रोज बढ़ रहा है. आने वाले समय में ये इंडस्‍ट्री तेजी से आगे बढ़ने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजनेस वर्ल्‍ड के समिट में पहुंचे कई क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अलग- अलग मामलों पर अपनी बात रखी. इसी क्रम में भारत में इवेंट सेक्‍टर का भविष्‍य के विषय पर बोलते हुए इवेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रेसीडेंट समित गर्ग ने कहा कि भारत में इवेंट मैनेजमेंट का बिजनेस हर रोज बढ़ रहा है. कई रिसर्च बताती हैं कि आने वाले समय में ये इंडस्‍ट्री बहुत तेजी से आगे बढ़ने वाली है. उन्‍होंने कहा कि आज भी हमारे देश में वेडिंग और इवेंट का सबसे बड़ा कारोबार होता है. स्‍पोर्टस एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें बड़ी संभावनाए हैं. अगले पांच साल में इसकी बड़ी भूमिका होने जा रही है. माइस का कारोबार मौजूदा समय में 37536 करोड़ रुपये का है. जो कि 21.3 प्रतिशत की तेजी से बढ़ रहा है. कॉरपोरेट इवेंट का कारोबार आज 92 हजार करोड़ रुपये का हो गया है. उन्‍होंने कहा कि ये तीन महीने पुराना आंकड़ा है.

वेडिंग सेक्‍टर ने बचाया कारोबार

शादियों का कारोबार ये एक ऐसा सेक्‍टर है, जिसने कोविड काल में कई लोगों के लिए संजीवनी का काम किया. आज अगर पिछले छ: सालों की बात करें तो इसका कारोबार 385000 करोड़ का है. जबकि ये सेक्‍टर 17 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ बढ़ रहा है. इसमें अलग-अलग वो कारोबारी शामिल हैं जो इससे जुड़े होते हैं. अब वो भले ही क्‍लोदिंग हो, डेकोरेटिव सेक्‍टर हो या कई अन्‍य.

स्‍पोर्टस का है बड़ा कारोबार

समित गर्ग ने कहा कि आज स्‍पोर्टस की दुनिया में होने वाले इवेंटस का कारोबार 60000 करोड़ रुपये का है. जबकि इसमें सरकार की चलाई हुई योजनाएं शामिल नहीं हैं. क्‍योंकि वो पूरी तरह से सरकारी बिजनेस है.

सरकार भी है एक बड़ी प्‍लेयर

समित ने कहा कि इवेंट को लेकर पहले सोचा जाता था कि सरकार इस मामले में हमारी दोस्‍त नहीं है. लेकिन आज की अगर बात करें तो हम पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जो कि खुद देश सबसे बड़े इवेंट मैनेजर हैं. आज सरकार अकेले सबसे ज्‍यादा पैसा इवेंटस पर लगा रही है. एक आंकड़े के अनुसार पिछले साल 3000 इवेंट के टेंडर जारी किए गए हैं. आज राज्‍य सरकारों के पास अपने इम्‍पैनेल्‍ड बिजनेस इवेंट के लिए कंपनियां हैं. आज ये 32 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहा है. जो कि आज 320000 करोड़ रूपये को पार कर गया है. अगले साल ये 60 हजार करोड़ का हो जायगा. अलाइड मार्केट की रिसर्च के अनुसार पूरी दुनिया में इवेंट्स का करोबार आज 15500 बिलियन डॉलर का है. जिसे अगर आप भारतीय रुपये में कंनवर्ट करने की कोशिश करेंगें तो आपका कैलकुलेटर फेल हो जाएगा. अगर हम इसका 10 प्रतिशत भी हासिल करने के लिए तैयार हैं तो ये हमारे लिए बड़ी बात होगी.

इसके लिए क्‍या हम तैयार हैं

समित गर्ग ने कहा कि सवाल ये है कि जब इवेंट का कारोबार इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है तो हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ज्‍यादातर लोग नहीं कह रहे हैं. लेकिन हम इसे लेकर क्‍या कर रहे हैं. क्‍या हम टार्च बियरर बन पाएंगे. लेकिन हमें इसमें सकारात्‍मक बदलाव करने की जरूरत होगी. उन्‍होंने कहा कि ईमा इसके लिए तैयार है.

इसके लिए क्‍या करने की जरूरत है

हमें इसके लिए एक आवाज में अपने आप को बेहतर तरीके से रिप्रसेंट करना होगा. पब्लिक पॉलिसी को ट्रांसफार्म करना होगा. और हमें पूरी दुनिया को एक नजरिए से देखना होगा. हमें अपने एक्‍शन के साथ एक साथ काम करना होगा. आज हम लोग बहुत हद तक एक साथ काम कर भी रहे हैं. हमें अगर आज आसाम में कोई इवेंट करना होगा तो हम आसानी से कर सकते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

2 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago