होम / बिजनेस / बोलते ही हो जाएगा पेमेंट, RBI ला रहा है नया सिस्टम
बोलते ही हो जाएगा पेमेंट, RBI ला रहा है नया सिस्टम
आरबीआई ने रेपो रेट का ऐलान करते हुए आज यूपीआई लाइट से पेमेंट लिमिट में भी इजाफा कर दिया है. आरबीआई मुंह से बोलकर पेमेंट करने के तरीके पर भी काम कर रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
गुरुवार को एमपीसी बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट का ऐलान के साथ ही यूपीआई लाइट ऐप से पेमेंट लिमिट भी बढ़ा दी है. अब आप इस पेमेंट ऐप से 200 रुपये से बढ़कर 500 रुपये तक एक बार में पेमेंट कर पाएंगे. आरबीआई गवर्नर ने ये भी बताया कि वो एआई इनेबल वॉयस पेमेंट पर भी काम कर रहे हैं. इसमें एआई की मदद से बोलकर आसानी से पेमेंट कर पाएंगे.
बोलकर आसानी से हो जाएगी पेमेंट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वो आने वाले समय में एआई का इस्तेमाल करते हुए बोलकर पेमेंट करने के सिस्टम पर काम कर रहा है. इससे यूपीआई इस्तेमाल करने वालों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. आरबीआई गवर्नर ने कहा कि यूपीआई-लाइट ऑन-डिवाइस वॉलेट के जरिए नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) तकनीक का इस्तेमाल करके यूपीआई पर ऑफलाइन भुगतान शुरू करना और ग्राहक को ज्यादा सुविधा देना है. यूपीआई लाइट में मौजूदा समय में ग्राहक दिन में दो बार 2000 रुपये तक की पेमेंट कर सकते हैं. इसका मतलब ये हुआ कि ग्राहक एक दिन में 4000 रुपये तक भेज सकते हैं.
आखिर क्या पड़ेगा इसका इकोनॉमी पर असर
यूपीआई में मिलती है 1 लाख रुपये पेमेंट की सुविधा
अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें आपको एक दिन में 1 लाख रुपये के पेमेंट तक की सुविधा मिलती है. लेकिन अगर आप यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें अभी तक सिर्फ एक बार में 200 रुपये का पेमेंट कर सकते थे. लेकिन अब आप इसके जरिए 500 रुपये तक का पेमेंट कर सकते हैं. यूपीआई लाइट के इस पेमेंट ऐप को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था. यूपीआई लाइट को सरकार इसलिए लाई थी ताकि 200 रुपये तक की पेमेंट करने वालों को पिन और दूसरी औपचारिकताओं का सामना ना करना पड़ा.
क्या कह रही है इस पर इंडस्ट्री
टैग्स