✕

होम / बिजनेस / Flex Fuel की क्रांति आ गई...जानिए हरदीप पुरी ने क्यों कही ये बात और क्या होता है Flex Fuel?

Flex Fuel की क्रांति आ गई...जानिए हरदीप पुरी ने क्यों कही ये बात और क्या होता है Flex Fuel?

सरकार Flex Fuel पर तेजी से काम कर रही है. Flex Fuel ईंधन (ई10, ई20, ई100) देश में कई जगह मिल रहा है. वहीं, गाड़ी बनाने वाली कंपनियों ने भी इसके लिए इंजन में बदलाव किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और इस पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार की तैयारी जोरों पर है. वह दिन अब दूर नहीं जब देश में ऐसी गाड़ियां तेजी से दौड़ती नजर आएंगी, जिनमें पेट्रोल या डीजल का इस्तेमाल नहीं होगा. सरकार इस समय फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) पर तेजी से काम कर रही है. देश में फ्लेक्स फ्यूल मिलना भी शुरू हो गया है. इसे ई10, ई20, ई100 आदि के नाम से जानते हैं. मंगलवार यानी 21 जनवरी, 2025 को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर फ्लेक्स फ्यूल को लेकर एक पोस्ट शेयर की और लिखा कि अब फ्लेक्स फ्यूल की क्रांति आ गई है. तो आइए जानते हैं आखिर ये फ्लेक्स फ्यूल क्या है और ये कैसे बनता है?

हरदीप पुरी ने X पर शेयर की पोस्ट 

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी मंगलवार को दिल्ली में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने फ्लेक्स फ्यूल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की. इसमें उन्होंने लिखा कि फ्लेक्स फ्यूल की क्रांति आ गई है. पुरी ने अपनी पोस्ट में बताया कि 85% तक इथेनॉल पर चलने वाले मोटरबाइक, ऑटो और कार सहित 19 वाहन भारतीय मोबिलिटी परिदृश्य को बदलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने इसे भारत की ग्रीन एनर्जी में भी बड़ा बदलाव बताया. उन्होंने लिखा, 'भारत ने जून 2022 में 5 महीने पहले ही 10% इथेनॉल मिश्रण हासिल कर लिया है. हम पहले ही 19% इथेनॉल मिश्रण हासिल कर चुके हैं. ई20 ईंधन अब से कुछ महीनों में पूरे देश में उपलब्ध होगा. यह साल 2030 के लक्ष्य से बहुत आगे है. ई100 ईंधन पूरे देश में 400 आउटलेट पर मौजूद है. क्लीन, ग्रीन और उभरती हुई मोबिलिटी की दुनिया में आपका स्वागत है!'

क्या होता है फ्लैक्स फ्यूल?

फ्लेक्स फ्यूल को इथेनॉल (एथिल एल्कोहॉल) से तैयार किया जाता है. वहीं, इथेनॉल को गन्ने से तैयार किया जाता है. इसके अलावा इसे शर्करा वाली फसलों जैसे चुकंदर, फल, जौ, मक्का, गेहूं, खजूर और नारियल से भी तैयार किया जाता है. साथ ही इसे कृषि अवशेषों से भी तैयार किया जा सकता है. देश में इस समय ऐसी गाड़ियां चल रही हैं जिनमें ई10, ई20, ई100 आदि ईंधन इस्तेमाल होता है. यहां ई का मतलब इथेनॉल और इसके बाद आने वाले नंबर (10, 20 या 100) का मतलब ईंधन में मौजूद इथेनॉल के प्रतिशत से होता है. बात अगर ई20 फ्यूल यानी ईंधन की करें तो इसका मतलब हुआ कि उस ईंधन में 20 प्रतिशत इथेनॉल और बाकी पेट्रोल है. ऐसा ईंधन ही फ्लेक्स फ्यूल कहलाता है. इस फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों के इंजन में बदलाव किए जाते हैं. हालांकि इस ईंधन को हर गाड़ी में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. इसके लिए कंपनियां भी गाड़ियों के इंजन को डेवलप कर नई गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं. ई कैटेगरी के ईंधन से चलने वाली गाड़ियों में साधारण पेट्रोल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

फ्लेक्स फ्यूल इस्तेमाल करने के फायदे
फ्लेक्स फ्यूल के कई फायदे होते हैं. पहला, यह आम पेट्रोल के मुकाबले कुछ सस्ता होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पेट्रोल की मात्रा कम हो जाती है. पेट्रोल की मात्रा कम होगी तो सरकार को भी कच्चा तेल कम मंगाना होगा और डॉलर भी बचेंगे. वहीं दूसरा फायदा यह कि फ्लेक्स फ्यूल के चलने वाली गाड़ियों से वायु प्रदूषण कम होता है. इस फ्यूल से चलने वाली गाड़ियां पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड का कम उत्सर्जन करती हैं.



 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 day ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 day ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 day ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

8 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

7 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

11 hours ago