होम / बिजनेस / जनरल इंश्‍योरेंस इंडस्‍ट्री के प्रीमियम में हुआ इतने प्रतिशत का इजाफा 

जनरल इंश्‍योरेंस इंडस्‍ट्री के प्रीमियम में हुआ इतने प्रतिशत का इजाफा 

लगभग सभी कंपनियों के प्रीमियम में इजाफा हुआ है. सिर्फ सालाना प्रीमियम में ही नहीं बल्कि छमाही में भी इजाफा हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के बाजार में एक ओर जहां बाकी सेक्‍टर के आंकड़ों में सकारात्‍मक बदलाव दिख रहा है वहीं दूसरी ओर नॉन लाइफ इंश्‍योरेंस सेक्‍टर के आंकड़ों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सितंबर महीने के आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले साल के मुकाबले अगर इस साल राशि पर नजर डालें तो प्रीमियम में 29 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है. जबकि पिछले साल की पहली छमाही के मुकाबले इसकी तुलना की जाए इसमें 14.86 प्रतिशत तक का  इजाफा हुआ है. जबकि प्राइवेट सेक्‍टर के प्रीमियम में 24.77 प्रतिशत तक का  इजाफा हुआ है. 

किस इंश्‍योरेंस में हुआ कितना इजाफा ? 
अगर स्‍टैंडअलोन हेल्‍थ इंश्‍योरर प्रीमियम की बात करें तो उसमें 22.92 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वहीं 30 सितंबर 2023 को समाप्‍त हुए स्‍टैंडअलोन हेल्‍थ इंश्‍योरेंस में 25.24 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. ये आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले है. इंश्‍योरेंस प्रीमियम वो अमाउंट है जो कोई भी बीमाधारक अपनी पॉलिसी को जारी रखने के लिए अदा करता है.  आईसीआईसीआई के प्रीमियम में इजाफे को देखें तो इसमें पिछले साल के मुकाबले सितंबर में 13 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. जबकिपिछले साल की पहली छमाही से इसके प्रीमियम की तुलना करें तो उसमें 18 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 

इन कंपनियों के प्रीमियम में हुआ इतना इजाफा 
 न्‍यू इंडिया इंश्‍योरेंस की बात करें तो उसके प्रीमियम में सितंबर में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. जबकि बाजार में इसकी हिस्‍सेदारी पर नजर डालें तो उसमें 79 अंक की गिरावट देखने को मिली है. इसी तरह से स्‍टार हेल्‍थ के सितंबर के प्रीमियम में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वहीं पिछले साल की पहली छमाही से तुलना करने पर इसमें 18 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. कंपनी की बाजार हिस्‍सेदारी  में 13 आधार  अंकों की बढ़ोतरी हुई है. 

क्‍या कहते हैं नेशनल इंश्‍योरेंस के आंकड़े? 
इसी तरह नेशनल इंश्‍योरेंस के आंकड़ों पर नजर डालें तो सितंबर में उसके प्रीमियम में 120.91 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. जबकि बाजार में हिस्‍सेदारी पर नजर डालें तो उसमें 34 अंक की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं पिछले साल की पहली छमाही से इस साल 22 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. इसी तरह से बजाज एलायंस के सितंबर के प्रीमियम में 51 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वहीं पिछले साल की पहली छमाही से तुलना करने पर इसमें 41 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. कंपनी की बाजार हिस्‍सेदारी में 143 अंकों की हिस्‍सेदारी में बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह से जनरल इंश्‍योरेंस के सितंबर के प्रीमियम में 31 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वहीं पिछले साल की पहली छमाही से तुलना करने पर इसमें 14 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

14 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

17 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

17 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

20 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

20 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

14 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

17 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

16 hours ago