होम / बिजनेस / ISRO वैज्ञानिकों से मिल पीएम बोले, जहां लैंड हुआ लैंडर उसे कहा जाएगा शिव शक्ति....

ISRO वैज्ञानिकों से मिल पीएम बोले, जहां लैंड हुआ लैंडर उसे कहा जाएगा शिव शक्ति....

दो देशों की यात्रा कर पीएम मोदी का विमान इस बार दिल्‍ली में न उतरकर सीधे बैंग्‍लुरु उतरा. इस मौके पर पीएम मोदी का बैंग्‍लुरु हवाई अड्डे पर जबर्दस्‍त स्‍वागत भी हुआ. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दो देशों की यात्रा कर पीएम नरेन्‍द्र मोदी भारत लौटते ही सबसे पहले बैंगलुरु पहुंचे. वहां उन्‍होंने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर उन्‍हें चंद्रयान 3 की सफलता के लिए बधाई दी. पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि जहां चंद्रयान 3 उतरा उसे शिव शक्ति कहा जाएगा और जहां चंद्रयान 2 उतरा था उसे तिरंगा कहा जाएगा.पीएम मोदी ने इसरो चीफ सोमनाथ को उनकी पीठ थपथपाकर बधाई दी और इस मौके को यादगार बनाने के लिए इसरो चीफ की ओर से उन्‍हें चांद की फोटो भी भेंट की गई. 

जहां हम पहुंचे, वहां कोई नहीं पहुंचा 
पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि हम वहां पहुंचे जहां अभी तक कोई नहीं पहुंचा है. हमने वो कर दिखाया है जो अभी तक कोई नहीं करके दिखा पाया है. उन्‍होंने कहा कि मेरी आंखों क सामने 23 अगस्‍त का वो दिन  बार-बार घूम रहा है जब टच डाउन कंफर्म हुआ था. उन्‍होंने अपनी बात को ये कहते हुए आगे बढ़ाया कि जिस तरह से ISRO सेंटर में लोग खुशी से उछल पड़े थे वह दृश्‍य कोई नहीं भूल सकता है. उन्‍होंने कहा कि कुछ स्‍मृतियां अमर हो जाती है. वह पल अमर हो गया. 

 तकनीक के क्षेत्र में इसरो ने अहम भूमिका निभाई 
पीएम मोदी ने इस मौके पर देश की ट्रेड से लेकर तकनीक तक हो रही उन्‍नति के बारे में भी अपनी बात कही. उन्‍होंने कहा कि कभी हमारी गिनती थर्ड रो में होती थी. लेकिन आज हम हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे हैं. तीसरी रो से लेकर पहली रो तक के इस सफर में इसरो जैसे संगठन ने बड़ी भूमिका निभाई है. उन्‍होंने कहा कि हमें इसरो पर गर्व है. 

वैज्ञानिक नई पीढ़ी के रोल मॉडल हैं
पीएम मोदी ने कहा वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप आज की नई पी‍ढ़ी के लिए एक रोल मॉडल हैं. आपके वर्षों के प्रयास ने साबित किया है कि आप लोग जो करने की ठानते हो उसे आप करके दिखाते हो. उन्‍होंने कहा कि देश के लोगों का आप पर विश्‍वास है और ये विश्‍वास इतनी आसानी से नहीं कमाया जाता है. ये कठिन परिश्रम के बाद ही कमाया जाता है. आप पर देश का विश्‍वास है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

14 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

19 hours ago