होम / बिजनेस / Ola के ओनर ने रजिस्‍टर कराई नई कंपनी, क्‍या AI इंडस्‍ट्री में आजमाएंगे दांव

Ola के ओनर ने रजिस्‍टर कराई नई कंपनी, क्‍या AI इंडस्‍ट्री में आजमाएंगे दांव

AI एक ऐसा सेक्‍टर है जहां इसका विस्‍तार दिन पर दिन होता जा रहा है. अब भारत के एक कारोबारी ने नई कंपनी रजिस्‍टर कराई है जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि वो एआई के बाजार में उतरने जा रहे हैं. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

ट्रांसपोर्ट सेक्‍टर में देश की नंबर वन कंपनी ओला के मालिक भाविश अग्रवाल ने अपनी एक नई कंपनी रजिस्‍टर कराई है. इस कंपनी को लेकर सामने आ रही खबरों को लेकर संभावना जताई जा रही है कि वो अब अपना ध्‍यान AI विकसित करने वाली कंपनी की ओर लगा रहे हैं. भाविश अग्रवाल के जिस शख्‍स के साथ मिलकर इस कंपनी को रजिस्‍टर कराने की खबरें सामने आई हैं उसके बाद इस कंपनी के AI टेक्‍नोलॉजी विकसित करने के क्षेत्र में काम करने की ज्‍यादा संभावना नजर आ रही है. अगर ऐसा होता है तो इस क्षेत्र में भारत की कंपनी का नाम भी जुड़ जाएगा. 

किसके साथ कंपनी रजिस्‍टर की है भाविश अग्रवाल ने 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अग्रवाल ने कृष्णमूर्ति वेणुगोपाला टेनेटी के साथ क्रुट्रिम एसआई डिजाइन नाम से एक नई कंपनी रजिस्टर की है. ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल और टेनेटी की ये नई कंपनी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ध्यान केंद्रित करेगी. गौरतलब बात है कि टेनेटी एएनआई टेक्नोलॉजीज के बोर्ड सदस्यों में से एक है, जो ओला कैब्स और ओला इलेक्ट्रिक की मालिक है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि ये जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब ओला एक फाइनेंशियल क्राइसेस से जूझ रही है. इस क्रंच के कारण वो अपने विस्‍तार को अंजाम नहीं दे पा रही है और वो अपने कारोबार को लेकर बाजार से पैसा जुटाने की योजना पर काम कर रही है. 

ओला में कैसे मददगार होगी ये नई कंपनी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाविश और टेनेटी की ये नई कंपनी ओला इलेक्‍ट्रिक के संचालन और ओला कैब्‍स को लेकर काम करेगी.  कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रजिस्‍ट्रेशन की तारीख 15 अप्रैल, 2023 है, जिसमें 1,00,000 रुपये की पूंजी चुकाई गई है. यह अनुमान लगाया गया है कि नया स्टार्टअप ओला इलेक्ट्रिक के संचालन को विकसित करने और आगे बढ़ाने में मदद करेगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कॉरपोरेट मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को 15 मई 2023 को रजिस्‍टर करवाया गया है जिसकी स्क्यिोरिटी के तौर पर 100000 लाख रुपये जमा किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट ये भी कह रही हैं कि अग्रवाल ने हाल ही में एआई कंप्यूटर सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले चिप्स के लिए मेन मैन्‍युफैक्‍चरिंग शहर ताइवान की यात्रा की और भारत में ईवी चिप्स के उत्पादन को लेकर बात की है. चीन, उत्तर कोरिया और जापान भारतीय ईवी कंपनियों के लिए सेमीकंडक्‍टर के स्रोत रहे हैं.

तेजी से बढ़ रही है AI की इंडस्‍ट्री 
दुनिया भर में गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के अपने एआई लॉन्‍च करने के बाद अब इस कारोबार में और तेजी आ गई है. कई देशों की कई कंपनियां इस इंडस्‍ट्री में आने की तैयारी कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर भारत जैसे बड़े बाजार की जरूरत को पूरा करने के लिए भारतीय कंपनियां भी तेजी से सोच रही हैं. जानकार ये भी मान रहे हैं कि जल्‍द कई भारतीय कंपनियां भी इस क्षेत्र में उतर सकती हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago